उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया दोनों में भारत पाकिस्तान की तरह दुश्मनी है।जैसै ही कोई देश दक्षिण कोरिया से दोस्ताना संबंध बनाता है उत्तर कोरिया उसे अपना दुश्मन मान लेता है।
हाल ही में कुछ ऐसा हुआ कि उत्तर कोरिया ने अमेरिका को परमाणू हमले की धमकी दे डाली है। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन अपने सेना को कहा है कि वे किसी समय परमाणू हमले के लिए तैयार रहे।
आपको बता दें कि समय समय पर उत्तर कोरिया और अमेरिका में अक्सर गहमागहमी होती रहती है। इससे पहले ट्रम्प के शासन काल में भी काफी तनावपूर्ण स्थिति आ गई थी। उस समय ऐसा लग रहा था दोनों देशों में कभी भी युद्ध छिड़ सकता है।
आइए जानते हैं कि आखिर क्यों उत्तर कोरिया अमेरिका पर परमाणू हमला करना चाहता है?
जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि कोई भी देश जो दक्षिण कोरिया के नजदीक आता है, उत्तर कोरिया उसके खिलाफ हो जाता है।
हाल ही अमेरिका और दक्षिण कोरिया की सेना ने संयुक्त युद्धाभ्यास शुरु किया है, जो 13 मार्च से 23 मार्च तक चलेगा। उत्तर कोरिया इस युद्धाभ्यास का शुरु से विरोध करता आया है। नॉर्थ कोरिया के अनुसार ये दोनों देश उसके खिलाफ अटैक की तैयारी कर रहे हैं. इसलिए अमेरिका और दक्षिण कोरिया युद्धाभ्यास कर रहे हैं।
वही अमेरिका ने इस युद्ध अभ्यास को लेकर कहा है कि डिफेंस के नजरिए से इस युद्ध अभ्यास का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कंप्यूटर सिमुलेशन,फील्ड अभ्यास जाएगा।
उत्तर कोरिया ने इस युद्ध अभ्यास के विरोध में परमाणू हमले की धमकी दे डाली। नॉर्थ कोरिया के शासक किम जोंग उन ने अपनी सेना को परमाणू हमले के लिए तैयार रहने को कहा है।
उत्तर कोरिया ने धमकी के बाद कई परमाणू मिसाइल का परीक्षण भी किया है, जिससे पूरी दुनिया में दशहत का माहौल है।
परीक्षण किए गए मिसाइल को जापान और दक्षिण कोरिया ने डिटेक्ट किया।
एक रिपोर्ट के अनुसार उत्तर कोरिया के 14 लाख लोगों ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध के लिए सेना में शामिल होने की इच्छा जताई है, जिसमें कई सारे स्टूडेंट्स भी शामिल है।
आपको बता दें कि उत्तर कोरिया में लोगों को सरकार के द्वारा ब्रेन वॉश कर दिया जाता है, वहाँ सरकार ही तय करती है कि आपको कौन सा न्यूज देखना है?, कौन सी देश हमारे दुश्मन है, कौन से देश हमारे मित्र है।