पंजाब में शनिवार को भगवंत सरकार का शपथ ग्रहण शुरू हो गया है। 10 मंत्री शपथ ले रहे हैं, इनमें 8 पहली बार मंत्री बने हैं। सबसे पहले विधायक हरपाल चीमा ने मंत्रीपद की शपथ ली। वे मान सरकार के दलित चेहरा हैं। इसके बाद डॉ. बलजीत कौर ने शपथ ली। तीसरे नंबर पर हरभजन सिंह ETO ने शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद दोपहर 2 बजे मान सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग होगी। पंजाब सरकार में मुख्यमंत्री समेत 18 मंत्री बन सकते हैं। इसलिए 7 नए मंत्रियों के लिए बाद में कैबिनेट विस्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री मान बुधवार को पंजाब के सीएम के पद की शपथ ली। यह समारोह भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में हुआ था।