बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह तो हमेशा जोशीले, फुर्तीले और मस्ती भरे अंदाज में नजर आते ही है साथ ही वे जहां जाते हैं वहां आसपास का पूरा माहौल भी कुछ ऐसा ही बना देते हैं। प्रशंसकों को तो रणवीर सिंह अपने गानों की धुनों पर नचाते ही है लेकिन इस बार उनके साथ थिरकने पर मजबूर हो गए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। दरअसल अनुराग ठाकुर एक खास कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए दुबई गए हुए हैं,इस कार्यक्रम उन्हे अभिनेता रणवीर के साथ एक विषय पर संवाद करना था। अभिनेता इस वीडियो में लाल रंग की पोशाक में नजर आ रहे है।इस दौरान जैसे ही अभिनेता की फिल्म बाजीराव मस्तानी का गाना मल्हारी बजा।रणवीर सिंह ने अनुराग ठाकुर से भी उनका साथ देने को कहा, कई बार अनुरोध के बाद केंद्रीय मंत्री भी रणवीर सिंह के साथ डांस स्टेप्स करने लगे। इस दौरान भीड़ ने मंत्री जी की जमकर हौसलाअफजाई की।