यूपी में ‘का बा’ गाने से उत्तर प्रदेश की प्रशासन व्यवस्था पर सवाल उठाने वाली नेहा सिंह राठौर अब यूपी की बहू बन गई हैं। नेहा सिंह राठौर ने उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर के रहने वाले हिमांशु सिंह से 21 जून को शादी कर ली है।
दरअसल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान प्रदेश की कानून व्यवस्था पर एक गाने के माध्यम से उन्होंने सवाल उठाया था। उन्होंने यूपी में का बा गाना एक वीडियो के माध्यम से रिलीज किया था। उनका ये गाना बहुत तेजी से वायरल हुआ था। इस गाने के माध्यम से वो उत्तर प्रदेश के मुख्य्मंत्री योगी आदित्यनाथ से कानून व्यवस्था से लेकर रोजगार तक सवाल पूछती नजर आई थीं और उन तीखा हमला भी किया था।
आपको बता दें कि नेहा की शादी लखनऊ में हुई उन्होने अपनी शादी लखनऊ के निलांश थीम पार्क में की। उन्होंने अपनी शादी से मीडिया और सेलिब्रेटी को दूर रखा।