पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सुरेश रैना को मालदीव सरकार ने स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2022 में प्रतिष्ठित स्पोर्ट्स आइकन अवार्ड 2022 से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें अपने करियर में हासिल की गई उपलब्धियों के कारण दिया गया है।
सुरेश रैना के साथ रियल मेड्रिड के पूर्व खिलाड़ी रॉबर्टो कार्लोस, जमैका के धावक असाफा पावेल, श्रीलंका के पूर्व कप्तान और क्रिकेटर सनथ जयसूर्या और डच फुटबॉल के दिग्गज एडगर डेविड्स सहित 16 अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया गया था।