• सब्सक्राइब
  • विज्ञापन
Thursday, February 2, 2023
No Result
View All Result
Vocal News
  • होम
  • न्यूज़
    अब गोबर से बनेगा सेना की वर्दी,चोटिल होने पर पट्टी का काम करेगी

    अब गोबर से बनेगा सेना की वर्दी,चोटिल होने पर पट्टी का काम करेगी

    भारतीय टीम ने T-20 इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की

    भारतीय टीम ने T-20 इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की

    शुभमन गिल के फैंस ने स्टेडियम में लगाए ‘ सारा भाभी’ के नारे, विराट कोहली का रिएक्शन हुआ वायरल

    शुभमन गिल के फैंस ने स्टेडियम में लगाए ‘ सारा भाभी’ के नारे, विराट कोहली का रिएक्शन हुआ वायरल

    शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी का जन्मदिन आज,जाने क्यों कहा जाता हैं इन्हें मोहब्बतें गर्ल

    शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी का जन्मदिन आज,जाने क्यों कहा जाता हैं इन्हें मोहब्बतें गर्ल

    Viral video: चूहे ने चुराया हीरे का हार,देखे चुराने का तरीका

    Viral video: चूहे ने चुराया हीरे का हार,देखे चुराने का तरीका

    Lost: यामी गौतम पत्रकार की भूमिका में देने वाली हैं दस्तक, ट्रेलर हुआ रिलीज

    Lost: यामी गौतम पत्रकार की भूमिका में देने वाली हैं दस्तक, ट्रेलर हुआ रिलीज

    Kiara advani और sidharth malhotra की शादी का डेट आया सामने, बस कुछ ही दिनों में होने वाली है शादी

    Kiara advani और sidharth malhotra की शादी का डेट आया सामने, बस कुछ ही दिनों में होने वाली है शादी

    Inventor of ORS - DR Dilip Mahalnabis

    ORS घोल बनाकर करोड़ो जान बचाने वाले Dilip Mahalanabis, जी हाँ यह एक भारतीय ही हैं

    टीवी एक्ट्रेस हंसी परमार पति आकाश संग बनाया एलबम,जल्द ही होगा रिलीज

    टीवी एक्ट्रेस हंसी परमार पति आकाश संग बनाया एलबम,जल्द ही होगा रिलीज

  • स्पोर्ट्स
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • एंटरटेनमेंट
  • राजनीति
  • इतिहास नामा
Vocal News
No Result
View All Result
Home एंटरटेनमेंट
10 महान गायक जिनका 2022 में निधन हो गया! Music Industry के लिए 2022 काला साल

10 महान गायक जिनका 2022 में निधन हो गया! Music Industry के लिए 2022 काला साल

by Shristi Singh
January 3, 2023
A A

इस साल हमने संगीत जगत के कई कलाकारों को खोया हैं। ये प्रतिष्ठित गायक जिन्हे हम सुनते हुए बड़े हुए हैं और जिनका संगीत हमारे जीवन के लिए एक अहम हिस्सा हैं। हमारे दिलो में खाली जगह छोड़ कर अपने स्वर्गीय निवास के लिए चले गए। 2022 म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए काला साल रहा हैं।

जीवन एक खुली खिताब हैं,और यह मशहूर हस्तियों के लिए सच भी हैं क्योंकि उनके जीवन का लगभग हर भाग सार्वजनिक हैं लगभग खुले हैं। वे अभी किस पर काम कर रहे हैं, किनसे मिलते हैं, कहा जाते हैं ये सबकुछ आम जनता को खबरों के माध्यम से पता चलता रहता हैं।

वे आम लोगो के विपरीत अपनी निजता का आनंद लेने में असमर्थ हैं। लेकिन उनके असामयिक निधन से उन्हें गहरा धक्का लगा हैं।
यहां उन मशहूर गायकों की सूची हैं जिनका 2022 में निधन हो गया।

यह भी पढ़ें

स्वर कोकिला लता मंगेशकर का बर्थ एनिवर्सरी आज,36 भारतीय भाषाओं में गाने की है रिकॉर्ड

पिता के निधन के बाद डिप्रेशन में चली गई थी, बाहर आने के लिए लिखा था यह एल्बम: फाल्गुनी शाह 

1.स्टीरियो का ताज

kk
kk, Lata Mangeshkar, music industry

ताज पॉप बैंड नेशन के प्रमुख गायक थे जो 1996 में बने थे और उन्हें क्रॉस-सांस्कृतिक एशियाई फ्यूजन संगीत का बादशाह कहा जाता हैं।

90 के दशक के पॉप सिंगर लातमे सिंह सैनी,जिन्हे नेशन के ताज के नाम से भी जाना जाता हैं,की मौत हो गई। गायक को जिगर की विफलता का सामना करना पड़ा जिसके बाद वह कोमा में चले गए वह 54 वर्ष के थे।

ताज ने बॉलीवुड फिल्मों में भी अपना योगदान दिया उनके पास “दारू विच लव”- तुम बिन “इट्स मैजिक”-कोई मिल गया जैसे गाने थे जो उनके लिए श्रेय थे।

ADVERTISEMENT

2. लता मंगेशकर

kk
kk, Lata Mangeshkar, music industry

लता मंगेशकर भारत की सबसे जानी मानी गायिका हैं। जिन्होंने कई फिल्मों वह फिल्मों के बाहर भी गया हैं।ये हमारे देश की काफी माननीय गायिका हैं इन्हें कई नामी पुरस्कारों से भी नवाजा गया हैं।

इनका जन्म सन् 28 सितंबर,1929 को इंदौर में हुआ जो कि अब मध्य प्रदेश में हैं। वे पंडित दीनानाथ मंगेशकर और सेवंती की बड़ी बेटी हैं। दुनिया भर में लता जी के करोड़ों चाहने वाले हैं। इन्होंने हजार से ज्यादा फिल्मों में गाने गाए हैं। इन्होंने हिंदी, मराठी और बंगाली में भी गया हैं।

वो 36 भाषाओ में गा चुकी हैं जो की अपने आप में एक कीर्तिमान हैं। 6 फरवरी, 2022 को 92 वर्ष में मुंबई महाराष्ट्र में इन्होंने आखिरी सांस ली।

3. बप्पी लहरी

kk
kk, Lata Mangeshkar, music industry

बप्पी लहरी एक बहुत ही लोकप्रिय गायक,संगीतकार, राजनितिक,और रिकॉर्ड निर्माता थे।इनका जन्म 27,नवंबर 1952 को सिराजगंज, बांग्लादेश में हुआ था उनका जन्म एक बंगाली हिंदू परिवार में हुआ था।

उनके पिता अपरेश लहरी एक मशहूर बंगाली गायक थे। इन्होंने 24 जनवरी 1977 को चित्रणी लहरी से शादी की जिनसे उनके दो बच्चे हुए उनकी बेटी रीमा लहरी एक गायक हैं और उनके बेटे एक संगीत निर्देशक हैं।

उन्होंने हिंदी,तेलुगु,कन्नड़ जैसी 500 से अधिक गीतों की रचना की हैं। 69 वर्ष में इनका निधन क्रिटीकेयर अस्पताल में हो गया। उन्हें कई स्वस्थ समस्याएं थी।

4. सिद्धू मूस वाला

kk
kk, Lata Mangeshkar, music industry

शुभदीप सिंह सिद्धू जिन्हे सिद्धू मूस वाले के नाम से सब बेहतर जानते हैं।ये एक बड़े ही नामी पंजाबी सिंगर हैं जिन्होंने काफी कम समय में ही काफी नाम कमा लिया था। ये युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय रहे हैं।

ये एक पंजाबी सिनेमा, गायक,रैपर,अभिनेता और पंजाब संगीत से जुड़े राजनेता रहे हैं।उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत निंजा द्वारा गए गीत”लाइसेंस”के गीत लिखने के साथ की।

“जी वेगन”नमक युगल गीत पर अपने गायन कैरियर की शुरुआत की 29,मई 2022 को कुछ अनजान लोगो द्वारा इन पर अंधाधुन गोलियां चलाई गई जिससे इनकी मौत हो गई। कनाडा के एक गैंस्टर ने हमले की जिम्मेदारी ली हैं।

5. केके

kk
kk, Lata Mangeshkar, music industry

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके का 53 वर्ष में दिल का दौरा करेंगे के कारण मौत हो गई।ये भारत में काफी मशहूर सिंगर हैं कोलकाता के नाजरूल मंच पर एक लाइव कंसर्ट के अचानक गिर पड़े इसके बाद उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया पर डॉक्टर उन्हे बचा न सकें।

केके का यू अचानक निधन से सभी हैरान थे और बॉलीवुड पर तो दुखो का पहाड़ टूट पड़ा। लोगो को विश्वास नही हो रहा था की उनके पसंदीदा सिंगर अब इस दुनिया में नहीं रहे।

उनका जन्म 23,अगस्त 1968 को दिल्ली में हुआ था और 31 मई 2022 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

6. शैल सागर

kk
kk, Lata Mangeshkar, music industry

संगीत की दुनिया के शैल सागर जो महज 22 वर्ष के हैं उनकी अनजान कारणों से मौत हो गई।

शैल सागर अपने डेब्यू गाने “आफ आई ट्राइड”से लोगो के चहेते बने इतना ही नहीं इस गाने के रिलीज होते ही वो हर किसी के लोकप्रिय सिंगर बन गए शैल अपने कैरियर में कई अवॉर्ड भी हासिल कर चुके हैं।उन्होंने “मिस्टर मोबाइल मैन-लाइव” “बिफोर ईट गोज” और “स्टील” जैसे कई गाने शामिल हैं।

7. पंडित शिवकुमार शर्मा

kk
kk, Lata Mangeshkar, music industry

पंडित शिवकुमार शर्मा एक प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय गायक, संगीतकार और संत वादक थे। वह भारतीय शास्त्रीय लेकिन अंतराष्ट्रीय शैली में संतूर की भूमिका निभाने के लिए दुनिया भर में मशहूर थे।

10 मई 2022 को कार्डियक अरेस्ट से पीड़ित होने के बाद उनकी मौत हो गई। इनका जन्म 13 जनवरी को जम्मू कश्मीर में हुआ था। 84 वर्ष की उम्र में मुंबई में इन्होंने आखिरी सांस ली।

इन्हे 1986 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिला इन्हे पद्मभूषण वह पद्मश्री पुरस्कार भी मिले हैं। इन्होंने देश विदेश हर जगह अपनी प्रतिभा निखारी हैं।

8. संध्या मुखर्जी

kk
kk, Lata Mangeshkar, music industry

संध्या मुखर्जी एक भारतीय गायक थी जिनका जन्म 4 अक्टूबर,1931 को कोलकाता में हुआ था। ये भारतीय गायिका थी जो मुख्य रूप से बंगाली में रुचि रखती थी।

इन्हे 2011 में भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल का सर्वोच्च नागरिक सम्मान “बंगा विभूषण” मिला उन्होंने वर्ष 1970 में जय जयंती और निशी पद्म फिल्मों में अपने गीतों के लिए सर्वोच्च महिला पासर्व गायिका का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता भी रही हैं।15 फरवरी को 90 वर्ष की उम्र में शानदार गायिका परलोक सिधार गई।

9. पंडित भजन सोपोरी

kk
kk, Lata Mangeshkar, music industry

दुनिया के मशहूर संदूक वादक पंडित भजन सोपोरी का गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में 2 जून,2022 में निधन हो गया। वहा 74 वर्ष के थे बताया जाता हैं।

वो लंबे समय से बीमार थे और इसी के चलते उनका निधन हो गया। पंडित भजन सोपोरी ने अपने कैरियर का पहला परफॉर्मेंस साल 1953 में जब वहा सिर्फ 5 साल के थे।

सोपोरी ने वाशिंटन यूनिवर्सिटी से संगीत सीखा वहा वही संगीत सिखाते भी थे। इनका जन्म सन् 1948 को जम्मू कश्मीर में हुआ था।

10. भूपिंदर सिंह

kk
kk, Lata Mangeshkar, music industry

भूपिंदर सिंह हिंदी फिल्मों के मशहूर संगीतकार थे। ये बहुत अच्छा गिटार भी बजाते थे। इनकी पत्नी मिताली सिंह भी एक गायिका हैं।

दोनो पति पत्नी मिलकर के संगीत के दुनिया में विशेष रूप से गजल गायिकी में काफी ख्याति अर्जित की इनका जन्म 8 अप्रैल 1939 को पटियाला में हुआ था।

82 साल की उम्र में 18 जुलाई 2022 को मुंबई के अंधेरी के क्रिटीकेयर अस्पताल में इनका निधन हो गया।

Share On:

  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on Pinterest (Opens in new window)
  • Click to share on Telegram (Opens in new window)

Related

Tags: kkLata Mangeshkarmusic industry

संबंधित लेख

शुभमन गिल के फैंस ने स्टेडियम में लगाए ‘ सारा भाभी’ के नारे, विराट कोहली का रिएक्शन हुआ वायरल

शुभमन गिल के फैंस ने स्टेडियम में लगाए ‘ सारा भाभी’ के नारे, विराट कोहली का रिएक्शन हुआ वायरल

by Sonee Srivastav
February 2, 2023

भारतीय क्रिकेट टीम के यंग खिलाड़ी शुभमन गिल इस समय काफी चर्चा में हैं शुभमन लगातार हर गेम में अपनी...

शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी का जन्मदिन आज,जाने क्यों कहा जाता हैं इन्हें मोहब्बतें गर्ल

शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी का जन्मदिन आज,जाने क्यों कहा जाता हैं इन्हें मोहब्बतें गर्ल

by Sonee Srivastav
February 2, 2023

बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी आज अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं एक्ट्रेस का जन्म 2 फरवरी 1979 में मंगलूरु में...

Next Post
पदयात्रा के दौरान पहने हाफ सफेद टी शर्ट को लेकर राहुल गांधी ने दिया जवाब

पदयात्रा के दौरान पहने हाफ सफेद टी शर्ट को लेकर राहुल गांधी ने दिया जवाब

पर हमसे जुड़ें

Youtube Facebook Twitter

VNS Archive

हमसे जुड़ें
न्यूज़ सब्मिट करें
संपर्क    सब्सक्राइब    विज्ञापन    फीडबैक    कंप्लेंट     हमारे बारे में 
Youtube Facebook Twitter
न्यूज अलर्ट  /  अस्वीकरण  /  नियम एवं शर्तें  /  गोपनीयता
© COPYRIGHT JMAAA INFOTECH PVT LTD 2021
No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज़
  • स्पोर्ट्स
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • एंटरटेनमेंट
  • राजनीति
  • इतिहास नामा

© COPYRIGH 2022 ALL RIGHTS RESERVED BY JMAAA

 

Loading Comments...