अभी सब नियंत्रित हो ही गया था कि त्योहारों से पहले कोरोना ने फिर एक बार अपना आगमन कर लिया है। एक सतारा महाराष्ट्र ट्रैवल हिस्ट्री वाला युवक जो की 36 वर्षीय है उसकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव निकल कर के आई है। और जिले में एक दिन पहले ही महिला कैदी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं थी। महिला का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। स्वास्थ विभाग से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने वायरस की हिस्ट्री के बारे में कुछ नही कहा है।
बुधवार को मिली एक और कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट से प्रशासन चौकने हो गई और बुलेटिन जारी कर दिया गया और एक्टिव मरीजों की जानकारी प्रदान की गई। ब्योहारी जेल से 27 सितंबर को 50 वर्षीया ये महिल को जिला जेल में शिफ्ट करवाया गया था। 28 सितंबर को जब कोविड टेस्ट की रिपोर्ट आई तो महिला पॉजिटिव पाई गई। महिला को पहले से कई रोग थे जिसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवा दिया गया है।
जिला कोविड प्रभारी डॉक्टर अंशुमन सौनारे ने बताया की कोरोना पॉजिटिव मिले दोनो मरीजों को कोविड की दोनो डोज लग चुकी थीं। अब केसेस की संख्या बढ़ कर 2 हो गई है। इसके पहले 17 मई को अंतिम केस मिला था। दो दिन में दो कैसे का बढ़ना, कोरोना की तीसरी लहर की तरफ इशारा करती है। अब लोगों में भी संक्रमण को लेकर परेशानियां बढ़ गईं हैं।
ढीली पड़ गई थी जनता
कोरोना को लेकर जिला में रह रहे लोग बिल्कुल निडर हो गए थे। न कोई मास्क पहने नज़र आता और नाही कोई सोशल डिस्टनेसिंग को याद करता। अधिकारियों द्वारा लोगों को कोविड प्रोटोकॉल को याद करने को अपील की गई है।
उम्मीद यही होगी की प्रशासन इस समय ढीली न पड़ जाए। क्योंकि जहां एक हैं वहां कल 10 भी पाए जा सकते हैं। अब ज़रूरत है तो अधिकारियों को सख्ती बरतने की और कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार लोगों में इसको प्रयोग करवाने की।