हाल ही में कांग्रेस की वरिष्ट नेता प्रियंका गांधी को पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया जो उत्तर प्रदेश के लखीमपुरी खीरी हादसे में मरे हुए किसानों के परिवारजन से मिलने आई थी। उन्हे रेस्ट हाउस में नजरबंद कर रखा गया है जिसके चलते देशभर में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार को लेकर विरोध प्रदर्शन जताए जा रहें हैं।
इस मामले के विरुद्ध अंबेडकर चौक पर संभागीय मुख्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आज़द बहादुर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रर्दशन किया गया और यही नही बल्कि उत्तर प्रदेश के मुख्य्मंत्री योगी और प्रधान मंत्री मोदी के पुतले भी दहन किए गए। यह जगह करीब दो घंटे तक जाम को स्थति में रही। कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया और उन्हें मुचलके पर छोड़ दिया गया।
जिला कांग्रेस अध्यक्षा से बात चीत के समय, उन्होंने बताया कि अब डेमोक्रेसी उत्तर प्रदेश में कहीं नही रह गई है, केवल जंगल राज चल रहा है, और यह सिर्फ उत्तर प्रदेश का हाल नही है बल्कि और भी कई प्रदेश ऐसे चंगुल में फस गए हैं।
बार बार लगातार किसानों पर उत्तर प्रदेश सरकार जुल्म कर रही है, और इसी के चलते पूरी कांग्रेस पार्टी इसका विरोध जताती है और ऐसी निकम्मी सरकार को जल्द से जल्द बर्खास्त किए जाने की मांग जताती है। हमारी मांग है की जल्द से जल्द उन लोगों को सजा मिले जिनकी वजह से लखीमपुरी खीरी में हमारे किसान भाइयों की हत्या हुई है।
यह कारवाही आवश्यक इसलिए बन जाती है ताकि ऐसी हरकत दुबारा करने की किसी की हिम्मत न हो। कांग्रेस नेता, जिला अध्यक्ष, महासचिव, बुढार जनपद अध्यक्ष तथा भारी मात्रा में कार्यकर्ता मौजूद रहे।