गुरुवार को जनकल्याण और सुराज के 20 वर्ष के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिव राज सिंह चौहान ने स्थानीय मानस भवन में वर्चुअल मोड से कोविड बाल सेवा योजना के नवीन प्रकरणए स्वीकृत तथा राशि वितरण तथा कोविड अनुकंपा नियुक्त योजना में नियुक्ति पत्र वितरण के कार्यक्रम को संबोधित किया। स्थानीय भवन में आयोजित किया गया यह कार्यक्रम, वर्चुअल माध्यम से उपस्थित हितग्राहियों के साथ साथ अन्य कई लोगों ने सुना।
अनुकंपा योजना के तहत वनरक्षक के पद पर नियुक्ति के साथ साथ नियुक्ति पत्र भी सनूपा गया। इसी प्रकार अन्य भी कई पात्रता पर्ची का वितरण किया गया जिसमें प्रधान मंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत अन्न उत्सव कार्यक्रम में 10 लोगों को निशुल्क राशन देने का भी पात्र सौंपा गया।
विधायक जयसिंहनगर ने अधिक बताया की प्रदेश सरकार द्वारा लोगों को उनका भूमिअधिकार प्रदान करने के साथ साथ जो बच्चों ने कोविड के चलते अपने माँ बाप को खो दिया है उनको निशुल्क राशन जैसी सुविधा प्रदान की जायेगी.
कलेक्टर वंदना वैध, जिला आपूर्ति अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, मुख्या नगरपालिका और भी कई अन्य लोगों की उपस्थ्ति देखि गयी थी।