बेंगलुरु में IPL 2022 मेगा ऑक्शन के हो चुका है. इस ऑक्शन के खत्म होने के साथ कई खिलाड़ियों की किस्मत चमकी तो कुछ हाथ खाली रह गए. इस नीलामी में ईशान किशन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, जिनपर मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये खर्च किए. इस नीलामी में कुल 204 खिलाड़ी बिके और 10 फ्रेंचाइजी ने 551.70 करोड़ करोड़ रुपये खर्च किए. हालांकि कुछ बड़े नाम ऐसे भी थे जिन्हें आईपीएल नीलामी में नहीं चुना गया। आईपीएल नीलामी 2022 में कई खिलाड़ी करोड़ों में खरीदे गए। वहीं कुछ दिग्गज खिलाड़ी ऐसे भी रहे जिन्हें कोई खरीदार नहीं मिला। इस बार आईपीएल में चार ऐसे खिलाड़ी हैं जो मैदान पर नजर नहीं आएंगे. इसमें चेन्नई सुपर किंग्स के सुरेश रैना और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के एबी डिविलियर्स शामिल हैं। इसके साथ ही इंग्लैंड के इयोन मोर्गन और क्रिस भी शामिल हैं।
आपको बता दें की चेन्नई सुपर किंग्स के कई मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले सुरेश रैना को इस बार नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला. रैना को चेन्नई ने रिलीज किया था। इसलिए वे नीलामी पूल में आए। लेकिन किसी ने उन्हें नहीं खरीदा। उनका बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये था। सुरेश रैना ने आईपीएल में खेले 205 मैचों में 5528 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के दिग्गज इयोन मोर्गन को आईपीएल नीलामी 2022 में कोई खरीदार नहीं मिला। उनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये था। मॉर्गन ने आईपीएल के 83 मैचों में 1405 रन बनाए हैं। उन्होंने आखिरी मैच अक्टूबर 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेला था। इन दो दिग्गजों के साथ आरसीबी के एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल भी आईपीएल में नहीं दिखेंगे। गेल इस बार नीलामी का हिस्सा नहीं थे। जबकि डिविलियर्स ने संन्यास ले लिया है।
दो दिन तक चले इस ऑक्शन में अनकैप्ड प्लेयर्स पर भी जमकर धन वर्षा हुई। ऑलराउंडर शाहरुख खान को पंजाब किंग्स और राहुल तेवतिया को गुजरात टाइटंस ने नौ-नौ करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, अंडर-19 के स्टार्स राज बावा, राजवर्धन हंगरगेकर, यश ढुल और विक्की ओस्तवाल भी नीलामी में अच्छी कीमतों पर बिके। विक्की ओस्तवाल को दूसरी बार में 20 लाख रुपये में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। वह यश के साथ खेलते नजर आएंगे। इंग्लैंड के बेहतरीन तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को मुंबई इंडियंस ने आठ करोड़ रुपये में खरीदा। मुंबई में अब मौजूदा समय के दो बेहतरीन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और आर्चर एक साथ खेलते दिखाई देंगे। हालांकि आर्चर इस सीजन में इंजरी के चलते नहीं खेलेंगे, लेकिन 2023 और 2024 के सीजन के लिए मौजूद रहेंगे। इस बार के ऑक्शन में सबसे चौंकाने वाला फैसला कृष्णप्पा गौतम को लेकर रहा। 50 लाख के बेस प्राइस वाले कृष्णप्पा गौतम को 90 लाख में लखनऊ सुपरजाएंट्स ने खरीदा। आईपीएल 2021 के लिए नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने कृष्णप्पा गौतम को 9.25 करोड़ में खरीदा था। उनके वैल्यू में 10 गुना की कमी हुई है।
आईपीएल की मेगा बोली में भारत ही नहीं दुनिया भर के क्रिकेटर मालामाल हो गए हैं। रविवार को इंग्लैंड के बल्लेबाज लियम लिविंगस्टोन को पंजाब किंग्स ने 11.50 करोड़ रुपये में खरीद लिया। वह सीजन के सबसे महंगे विदेशी हो गए। सिंगापुर के टिम डेविड ने तो इतिहास ही रच दिया। वह एसोसिएट देशों के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। मुंबई इंडियंस ने उन्हें 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा। पहले वह महज 20 लाख रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में थे। हाल ही में भारत को अंडर-19 विश्व चैंपियन बनाने वाले चंडीगढ़ के क्रिकेटर राज अंगद बावा (दो करोड़, पंजाब किंग्स), राजवर्धन हंगरगेकर (1.5 करोड़, सीएसके) भी करोड़पति हो गए। हालांकि यश ढुल पर दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख रुपये ही लगाए। मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना आईपीएल के इतिहास में पहली बार बिना बिके ही रह गए। उन्होंने अपना बेस प्राइस दो करोड़ रखा था। 2020 में रैना ने निजी कारणों से हिस्सा नहीं लिया था। उन्होंने इस लीग में 5 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं और शीर्ष चार स्कोरर में शामिल हैं। टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा पर भी बोली नहीं लगी।
झारखंड के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये की राशि में खरीदकर फिर से अपनी टीम में शामिल कर लिया। वह युवराज (16 करोड़) के बाद ऑक्शन में बिकने वाले दूसरे सबसे महंगे भारतीय हैं।आगरा के दीपक चाहर को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ रुपये की राशि में खरीदकर मालामाल कर दिया श्रीलंका के ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा विदेशी खिलाड़ियों में दूसरे सबसे महंगे रहे। उन्होंने 10.75 करोड़ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने खरीदा। ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस (केकेआर)15.50 करोड़ से 7.25 करोड़ में आ गए। मनीष पांडे पहले हैदराबाद में 11 करोड़ के थे अब लखनऊ ने 4.60 करोड़ में खरीदा। डेविड वार्नर 12.50 करोड़ रुपये में हैदराबाद में थे, अब 6.25 करोड़ में दिल्ली ने खरीदा। कुलदीप यादव पहले 5.8 करोड़ में केकेआर में थे जिन्हें अब दो करोड़ रुपये में दिल्ली ने खरीदा है।