भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड [बीसीसीआई] ने अपने सालाना सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी है। जिस तरह आईपीएल मेगा ऑक्शन में इस साल कई बदलाव देखने मिले थे। खिलाड़ियों का दूसरी टीमों से फेरबदल हुआ, जहां जूनियर सबसे महंगे बिके तो कई अनुभवी खिलाड़ियों को किसी ने खरीदने में रुचि नहीं दिखाई। कुछ इसी तरह का फेरबदल बीसीसीआई की कॉंट्रेक्ट लिस्ट में भी देखने मिला है।
टॉप ग्रेड ए प्लस में कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को बरकरार रखा गया है। वहीं टेस्ट टीम से बाहर किए गए चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को ग्रेड ए से ग्रेड बी मे डिमोट किया गया है। विकेटकीपर रिद्धिमान साहा को भी बी ग्रेड से सी ग्रेड में डिमोट किया गया है। साथ ही लंबे वक्त से इंजरी झेल रहे हार्दिक पंड्या ग्रेड A से सीधे ग्रेड C में पहुंच गए हैं।

बोर्ड जनवरी से अप्रैल के बीच में हर साल सालाना केंद्रीय अनुबंध की घोषणा करता है। पिछले कॉंट्रैक्ट में 28 खिलाड़ियों को शामिल किया गया था हालांकि इस बार सिर्फ 27 खिलाड़ियों को कॉंट्रेक्ट दिया गया है। खिलाडियों का यह सेंट्रल कॉंट्रैक्ट 1 अक्टूबर 2021 से सितंबर 2022 तक के लिए है।
केंद्रीय अनुबंध के अनुसार ए प्लस ग्रेड में कोई बदलाव नहीं हुआ है जबकि B ग्रेड में 10 खिलाडियों में से पांच को बाहर कर दिया गया है।ग्रेड B में 5 की जगह 7 और ग्रेड C में 2 खिलाड़ी बढ़ने के बाद यह संख्या 12 हो गई है। हर ग्रेड में एक तय सालाना सैलरी होती है। ए प्लस ग्रेड वालों को सालाना 7 करोड़ रुपए, A ग्रेड वालों को 5 करोड़ रुपए, बी ग्रेड वालों को 3 करोड़ रुपए और C ग्रेड वालों को 1 करोड़ रुपए की राशि मिलती है।

इस कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को ए ग्रेड से ग्रेड B में भेज दिया गया है। ओपनर बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को ग्रुप बी से ग्रुप सी में डिमोट किया गया है। वहीं गेंदबाज कुलदीप यादव और नवनीत सैनी जो कि पहले ग्रुप सी में थे, उन्हें कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया है। लेकिन ऐसा नहीं है कि सभी खिलाड़ियों को निराशा हाथ लगी है। दो खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो फायदे में रहे। मोहम्मद सिराज को ग्रुप C से ग्रुप बी में प्रमोट किया गया है। सूर्यकुमार यादव जो कि इससे पहले कॉन्ट्रैक्ट में शामिल ही नहीं थे, उन्हें ग्रेड C में शामिल किया गया है। साल की शुरुआत से ही भारतीय क्रिकेट में नए-नए खुलासे, नए नए बदलाव हो रहे हैं। उम्मीद कर सकते हैं कि आने वाले दिन भी कुछ कम रोमांचक नहीं होंगे।