पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद 13 मार्च को कांग्रेस वर्किंग कमेटी यानी CWC की बैठक हुई थी। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका ने अपने पदों से इस्तीफा देने की बात कही थी।
हालांकि, CWC सदस्यों ने बहुमत से इसे खारिज कर दिया। देखा जाए तो आजादी से पहले भी 1939 में गांधी जी के न चाहते हुए भी सुभाष चंद्र बोस इलेक्शन जीतकर कांग्रेस अध्यक्ष बन गए थे। विरोध में गांधी जी ने CWC से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद नेता जी ने भी कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ दिया था।