हाईवे पर सफर करने के दौरान बार-बार लगने वाले टोल टैक्स जेब पर भारी पड़ जाते हैं। साथ ही इन टोल प्लाजा पर बार-बार रुकना भी अच्छा अनुभव नहीं देता। इस परेशानी को हल करते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में एक महत्वपूर्ण घोषणा की है।अब 60 किलोमीटर के दायरे में सिर्फ एक ही टोल प्लाजा होगा।
बाकी सभी टोल प्लाजा हटा लिए जाएंगे। यानी कि आपको इस रेंज में एक ही बार टोल देना होगा। अभी की स्थिति ऐसी है कि 10 किलोमीटर की रेंज में ही लोगों को दूसरा टोल टैक्स देना पड़ता है लेकिन अब 60 किलोमीटर तक सिर्फ एक ही टोल प्लाजा होगा। बाकी टोल प्लाजा हटाने का काम 3 महीने के अंदर कर लिया जाएगा।