नेताओं के आगे जनता कितना ही रोना रो ले, मीडिया चाहे कितना मंत्रियों को कोस ले, उनको कुछ फर्क नहीं पड़ता। एक बार चुनाव जीतने के बाद नेताजी जाने कहां गायब हो जाते हैं, ढूंढे नहीं मिलते हैं। लेकिन माहौल अगर चुनावो का हो फिर नेताओं के करतब देखने लायक होते हैं।
WATCH: Drama peaks as MCD elections come closer, AAP corporator turns Anil Kapoor from Bollywood movie Nayak.
— Prashant Kumar (@scribe_prashant) March 22, 2022
AAP corporator Hasib Al Hassan Jumps into a drain in East Delhi to clean it, takes a milk bath later. 😂😂 pic.twitter.com/1lOwV6tATX
कभी गरीबों के घर भोजन खाते हुए फोटो खिंचवाई जाती है। कभी घर-घर जाकर लोगों से हालचाल पूछे जाते हैं पूर्वी दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कॉरपोरेटर हसीब उल हसन चुनाव पूर्व करतब मे बाज़ी मारते नजर आ रहे हैं। हुआ यूं कि लोगों से मिलने पहुंचे कॉरपोरेटर महोदय को गड्ढे में गंदगी नजर आई।
अब जैसे नायक फिल्म में अनिल कपूर नाले में उतर जाते हैं ना वैसे ही कॉरपोरेटर साहब भी नाले में उतर गए। पास खड़े कार्यकर्ता भी अनिल कपूर के फैन थे। जैसे ही कॉरपोरेटर महोदय बाहर निकले कार्यकर्ताओं ने उन्हें दूध से नहला दिया। इस फिल्मी सीन कम सफाई अभियान का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।