आज तारीख है 22 मार्च 2022।आज की तारीख का इतिहास जुड़ा है बिहार के निर्माण से। 22 मार्च 1912 को बंगाल प्रेसिडेंसी से एक नया राज्य अलग होकर देश के 12वें राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। 1912 में बने इस राज्य का नाम बिहार था, इसलिए आज के दिन को बिहार दिवस के रुप में मनाया जाता है।
दुनिया के बहुत से हिस्सों में जब लोग पढ़ना लिखना भी नहीं जानते थे उस समय शिक्षा का सबसे बड़ा केंद्र नालंदा विश्वविद्यालय इसी राज्य में था। अक्सर बिहारियों को, उनकी बौद्धिक क्षमता को कम करके आंका जाता है। लेकिन गौतम बुद्ध को यही ज्ञान मिला,सिखों के दसवें गुरु का जन्म बिहार में हुआ और देश के पहले राष्ट्रपति भी इसी राज्य से थे।