मिस इंडिया 2022 का खिताब सिनी शेट्टी ने अपने नाम कर लिया है। 3 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया, जिसमें शानदार मुकाबले के बाद सिनी शेट्टी के सिर मिस इंडिया का ताज सजा। इस बार मिस इंडिया की दौड़ में 31 सुंदरियों के बीच कड़ी टक्कर थी। जिन्हें पीछे छोड़ते हुए सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया।
सिनी शेट्टी का जन्म मुंबई में हुआ है लेकिन वह कर्नाटक की रहने वाली हैं। उन्होंने अकाउंटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन किया।
सिनी एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम डांसर हैं। उन्होंने महज 4 साल की उम्र से डांस करना शुरू कर दिया था और 14 साल की उम्र में उन्होंने स्टेज पर परफॉर्मेंस दी। मिस इंडिया 2022 के खिताब से पहले वह उप प्रतियोगिताओं में मिस टैलेंट का पुरस्कार भी जीत चुकी हैं।
माँ-बेटे ने एक साथ पास की PSC की परीक्षा
बस 6 महीने की तैयारी में पास की...