एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जो नजारा देखने को मिलता है, उसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक समुद्र के बीच पर टूरिस्ट एंजॉय कर रहे होते हैं। कुछ लोग समुद्र में नहा रहे थे। वहीं कुछ लोग बीच पर घूम रहे थे। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। तभी आसमान में उड़ता हुआ एक बड़ा सा नजर आता है।
अचानक हेलीकॉप्टर नीचे आने लगा और समुद्र में गिर गया। इसके बाद वहां भगदड़ मच जाती है।हेलीकॉप्टर के गिरने से पहले लोग वहां मस्ती कर रहे थे। अगले ही पल वहां काले रंग का एक बड़ा सा हेलीकॉप्टर उड़ता हुआ आता है। हेलीकॉप्टर इतना भारी-भरकम था कि अगर कोई उसकी चपेट में आ जाता तो उसकी जान जा सकती थी।