आज के पंचांग के अनुसार 1 अक्टूबर 2022 को आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी की तिथि है। इस दिन मां कात्यायनी के साथ शनि देव की भी पूजा का उत्तम संयोग बना हुआ है। इस दिन पूजा और उपाय के माध्यम से शनि की कृपा पा सकते हैं।
Aaj Ka Rashifal 01 October 2022

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 01 October 2022
एक साथ कई विचारों में अटके रहने से आगे बढ़ पाना मुश्किल लगेगा। दुविधाओं को दूर करने के लिए प्रयत्न करते रहना होगा। अभी जिन कामों से मानसिक तनाव होता है, उन्हें छोड़ कर आगे बढ़ना होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 01 October 2022
पैसों से संबंधित तनाव दूर होते हुए नजर आ रहे हैं। फिर भी खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। ज्यादा काम करने से जीवन में व्यस्तता बढ़ रही है। व्यक्तिगत रिलेशनशिप पर इसका असर न हो इस बात का ध्यान रखें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 01 October 2022 Love
पुराने बिगड़े हुए रिश्ते ठीक करने का विचार आ सकता है। अभी आप व्यक्तिगत जीवन पर सोच-समझकर ध्यान दें। जिन लोगों के साथ रिश्तों में उतार-चढ़ाव नजर आ रहा है, वह ठीक होने में और वक्त लगेगा। जरूरत से अधिक प्रयत्न न करें। अपनी सोच को सकारात्मक बनाए रखना आपके लिए आवश्यक होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 01 October 2022
अपनी बातों पर टिके रहने से बड़ी समस्याओं के हल प्राप्त कर पाना आपके लिए संभव होगा, लेकिन फिर भी परिस्थिति मन के अनुसार होने में वक्त लग सकता है। निर्णय लेते समय आप भविष्य से संबंधित बातों का ध्यान रखें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
Rashifal Today
लक्ष्य पर काम करने के लिए मानसिक रूप से तैयार रहना होगा। अभी किसी भी प्रकार की रिस्क न लें। जब तक आपका खुद पर विश्वास नहीं बढ़ता, तब तक लोगों को काम से संबंधित किसी भी प्रकार का वचन न दें। आपके द्वारा किए गए हर एक काम का असर रिलेशनशिप पर नजर आ सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
Vocal News
Aaj Ka Rashifal 01 October 2022
पुरानी बातों के बारे में विचार करके खुद की गलतियां सुधारने के प्रयत्न में तनाव बढ़ सकता है। किसी व्यक्ति के साथ हो रही गलतफहमी को दूर कर पाना अभी संभव नहीं है। अपने विचारों में सुधार लाने के लिए प्रयत्न बढ़ाने की आवश्यकता है।

लोगों के साथ विवाद के कारण किसी काम को बीच में रोका जा सकता है। परिवार के लोगों के साथ संबंधों में सुधार लाने के लिए प्रयत्न करने की आवश्यकता होगी। पुरानी गलती को दोहराया न जाए, इस बात का ध्यान रखना होगा। अपने आसपास के लोगों की जरूरतों को समझने की कोशिश करें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 01 October 2022
किसी व्यक्ति से मिल रही मदद पर ध्यान दें। उनके मार्गदर्शन के कारण स्वभाव की नकारात्मकता को दूर कर पाना संभव होगा। आपकी परिस्थिति को सुधारने के लिए मार्गदर्शन महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। आपकी इच्छा जल्दी ही पूरी होगी, आपको केवल भरोसा और खुद के प्रयत्नों पर विश्वास रखना होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Saggitarius Daily Horoscope)
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 01 October 2022
पुराना काम अधूरा है तो उस के बारे में विचार किया जाएगा। भावनात्मक रूप से इस काम में उलझे रहने से परिस्थिति को समझ पाना आपके लिए मुश्किल रहेगा। अपनी इच्छा शक्ति को प्रबल बनाए रखें।

अपनी तुलना अन्य लोगों के साथ करने से निराशा महसूस होगी। साथ में आप अपने मार्ग से भटकते हुए भी नजर आ रहे हैं। क्रोध बढ़ सकता है। जब तक विचारों पर आप काम नहीं करेंगे, तब तक सही बातों पर ध्यान दे पाना संभव नहीं होगा।

कुम्भ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 01 October 2022
वर्तमान परिस्थिति नकारात्मक होने से भविष्य संबंधी विचार भी नकारात्मक बनते हुए नजर आ रहे हैं। अपनी परिस्थिति को बदलने का मार्ग और स्रोत मिल सकते हैं। केवल काम करके बदलाव लाने की कोशिश करनी होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 01 October 2022
जिद के कारण जाने-अनजाने में अन्य लोगों को आपकी वजह से दिक्कत हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ वक्त बिताने की कोशिश करें। आपकी व्यस्तता के कारण उनको अकेलापन महसूस हो सकता है। अभी खुद को प्रेरित रखना आपके लिए आवश्यक होगा।
हमे फेसबुक और ट्वीटर पर फॉलो करें और हमारी हर एक खबर से जुड़े रहे Join us on Twitter Facebook | अगर आपके पास कोई फीडबैक है तोह हमे यहाँ भेजें फीडबैक | हमारे काम को और बेहतर करने में सपोर्ट करें Support Us | हमसे आप वालंटियर या कर्मचारी के तौर पर जुड़ सकतें हैं Join Now
इन् विषयों पर और अधिक पढ़ें -: एंटरटेनमेंट | स्पोर्ट्स | राजनीति | टेक्नोलॉजी | पड़ताल | बिज़नेस | हेल्थ | इतिहास नामा
क्या आप कोई खबर हमे भेजना चाहते हैं? आप चाहें तोह गोपनीय रूप से खबर भेज सकतें और चाहें तोह अपना नाम खबर पर दर्ज करवा सकतें हैं
