आज 04 नवंबर दिन शुक्रवार है. आज देवउठनी एकादशी व्रत है. आज के दिन से चातुर्मास समाप्त हो जाता है और भगवान श्रीहरि विष्णु योग निद्रा से बाहर आ जाते हैं.
Aaj Ka Rashifal 04 November 2022

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 04 November 2022
आज आपके सप्तम भाव में चंद्रमा के विराजमान होने से इस राशि के उन कारोबारियों को धन लाभ हो सकता है जो साझेदारी में व्यवसाय करते हैं। वैवाहिक जीवन में चली आ रही परेशानियां भी आज के दिन दूर होंगी, आज बच्चों के साथ इस राशि के जातक दिवाली का आनंद लेते देखे जा सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 04 November 2022
आज के दिन चंद्रमा आपके षष्ठम भाव में रहेंगे इसलिए दिवाली के मौके पर आतिशबाजी करते समय आपको सावधान रहना होगा। इस राशि के कुछ लोग आज अपनी कुकिंग से घर के लोगों का दिल जीत पाने में कामयाब होंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 04 November 2022 Love
आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए मिलाजुला रहेगा, बच्चों की खुशी का ध्यान रखेंगे और उन पर धन भी खर्च करेंगे। कुछ ऐसी चीजों की मांग बच्चे कर सकते हैं जो बजट से बाहर होंगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 04 November 2022
आज आपके चतुर्थ भाव में चंद्रमा के साथ सूर्य, मंगल और बुध भी विराजमान होंगे इसलिए पारिवारिक जीवन में अच्छे फल आपको मिल सकते हैं। भाई-बहन, माता-पिता के साथ आप अच्छा समय बिता सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
Vocal News
Aaj Ka Rashifal 04 November2022
आपको सामाजिक स्तर पर आज के दिन अच्छे फल प्राप्त होंगे, अपनी वाणी से आप लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। कन्या राशि के कारोबारियों को आज के दिन घर के किसी सदस्य के जरिए कारोबार में लाभ मिल सकता है।

आपके प्रथम भाव में आज के दिन चंद्र ग्रह चतुर्ग्रही योग बनाएंगे जिसके चलते कुछ उलझनें आपको हो सकती हैं, हालांकि शाम के समय मानसिक रूप से आप खुद को बेहतर स्थिति में पाएंगे और घर के लोगों के साथ दीपावली के त्योहार का आनंद लेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 04 November 2022
आज के दिन इस राशि के व्यवसायी जातक विदेशी स्रोतों से धन लाभ कर सकते हैं। हालांकि द्वादश भाव में चंद्रमा की स्थिति धन खर्च करवा सकती है लेकिन आज के दिन यदि आप काम की चीजों पर धन खर्च करेंगे तो उसका अच्छा परिणाम आपको आने वाले समय में मिल सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Saggitarius Daily Horoscope)
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 04 November 2022
आपके एकादश भाव में चंद्रमा तीन अन्य ग्रहों के साथ युति में होंगे जिसके चलते आपको विभिन्न स्रोतों से आज धन लाभ मिल सकता है। यदि घर में छोटे हैं तो आज बड़े भाई-बहनों या माता-पिता से आपको कोई कीमती उपहार मिलने की भी संभावना है।

इस राशि के लोग आज घर में सुकून के पल बिता सकते हैं। हालांकि मकर राशि के उन जातकों को आज व्यस्त देखा जा सकता है जो अपना व्यवसाय करते हैं। शाम के वक्त आप अपने घर पर अपने करीब रहने वाले रिश्तेदारों को इनवाइट कर सकते हैं

कुम्भ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 04 November 2022
भाग्य का साथ आज कुंभ राशि के लोगों को मिलेगा, पिता के साथ आपके संबंधों में भी आज के दिन निखार आएगा। जो लोग कारोबार या किसी भी तरह के काम की यदि शुरुआत करना चाहते हैं तो आज के दिन किसी अनुभवी शख्स की सलाह के बाद शुरू कर सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 04 November2022
आज चंद्र देव आपके अष्टम भाव में विराजमान रहेंगे जिसे अनिश्चितताओं का भाव कहा जाता है। इस भाव में चंद्रमा के गोचर से आपको अचानक से लाभ मिलने की संभावना है।
हमे फेसबुक और ट्वीटर पर फॉलो करें और हमारी हर एक खबर से जुड़े रहे Join us on Twitter Facebook | अगर आपके पास कोई फीडबैक है तोह हमे यहाँ भेजें फीडबैक | हमारे काम को और बेहतर करने में सपोर्ट करें Support Us | हमसे आप वालंटियर या कर्मचारी के तौर पर जुड़ सकतें हैं Join Now
इन् विषयों पर और अधिक पढ़ें -: एंटरटेनमेंट | स्पोर्ट्स | राजनीति | टेक्नोलॉजी | पड़ताल | बिज़नेस | हेल्थ | इतिहास नामा
क्या आप कोई खबर हमे भेजना चाहते हैं? आप चाहें तोह गोपनीय रूप से खबर भेज सकतें और चाहें तोह अपना नाम खबर पर दर्ज करवा सकतें हैं
