आज 08 नवंबर दिन मंगलवार है. आज कार्तिक माह के पूर्णिमा का दिन है. आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है.
Aaj Ka Rashifal 08 November2022

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 08 November 2022
आज के दिन चंद्रमा आपके नवम भाव में विराजमान होंगे। इसलिए मेष राशि के कुछ जातक आज के दिन धार्मिक या आध्यात्मिक पुस्तकें पढ़ने में रुचि ले सकते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो अपने कई सवालों का जवाब आपको आज के दिन मिल सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 08 November 2022
बाहर का तला भुना भोजन आपको उदर संबंधी परेशानियां दे सकता है। कार्यक्षेत्र में आज के दिन विपरीत लिंग के कर्मचारियों के साथ अच्छी तरह से व्यवहार करें और बातचीत के दौरान सही शब्दों का इस्तेमाल करें नहीं तो आपका मान-सम्मान दाव पर लग सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 08 November 2022 Love
आपके वैवाहिक जीवन में आज के दिन सुखद बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जो लोग हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं उन्हें जीवनसाथी से किसी तरह का सरप्राइज मिलने की संभावना है। शाम के वक्त इस राशि के उन कारोबारियों को फायदा मिल सकता है जो साझेदारी में बिजनस करते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 08 November 2022
आज के दिन चंद्रमा आपके षष्ठम भाव में होंगे इसलिए अपने विरोधियों से सावधान रहने की आपको सलाह दी जाती है। यदि वाहन चलाते हैं तो सतर्कता बरतें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
Rashifal Today
सिंह राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक हो सकता है। कोई बड़ी डील आपके हाथ लगने की संभावना है। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा पंचम भाव में विराजमान चंद्रमा आपकी एकाग्रता में वृद्धि करेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
Vocal News
Aaj Ka Rashifal 08 November 2022
यदि जमीन से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर उलझन में थे तो उसका हल आज कन्या राशि के जातकों को मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में इस राशि वालों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी क्योंकि आज के दिन चंद्रमा सुख के चतुर्थ भाव में विराजमान होंगे।

शुक्र ग्रह के स्वामित्व वाली तुला राशि के जातकों के साहस और पराक्रम में आज के दिन वृद्धि देखने को मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आज के दिन आपकी ऊर्जा को देखकर सहकर्मी प्रभावित हो सकते हैं और इसका अच्छा प्रभाव आपके सीनियर्स पर भी पड़ेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 08 November2022
यदि आप पर कोई कर्ज था तो आज के दिन आप उससे मुक्ति पाने में कामयाब हो सकते हैं। वहीं वृश्चिक राशि के कुछ जातकों को आज निवेश करने से आने वाले समय में फायदा हो सकता है। वृश्चिक राशि के जातकों के द्वितीय भाव में आज के दिन शुभ ग्रह चंद्रमा के होने से इनकी वाणी में मिठास देखी जा सकती है

धनु दैनिक राशिफल (Saggitarius Daily Horoscope)
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 08 November 2022
गुरु के स्वामित्व वाली धनु राशि के जातक अपनी बुद्धि और विवेक के दम पर कोई नया कार्य आज शुरू कर सकते हैं। आपके प्रथम भाव में चंद्रमा के होने से मानसिक रूप से आप खुद को सशक्त पाएंगे। इस राशि वाले लोग अपने जीवनसाथी के साथ आज भविष्य को लेकर योजनाएं बनाते भी नजर आ सकते हैं।

इस राशि के जातक आज कार्यक्षेत्र में अपने पेंडिंग कार्यों को निपटाते नजर आ सकते हैं। हालांकि द्वादश भाव में चंद्रमा के होने से इस राशि के लोगों को अपने खर्चों पर आज के दिन ध्यान देना होगा। जो लोग आध्यात्मिक गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं उनके लिए दिन सुखद हो सकता है।

कुम्भ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 08 November2022
चंद्रमा आज के दिन आपके लाभ भाव यानी कि एकादश भाव में विराजमान होकर आपको विभिन्न स्रोतों से धन लाभ करा सकते हैं। आज के दिन निवेश करने से आपको फायदा मिल सकता है। इस राशि के कुछ लोग आज शेयर बाजार से मुनाफा कमाने में भी कामयाब हो सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 08 November 2022
आज के दिन चंद्रमा आपके कर्म भाव यानि दशम भाव में होंगे इसलिए आपके अटके हुए कार्य आज पूरे हो सकते हैं, फिर चाहे वो ऑफिस के काम हों या निजी। इस राशि के वो जातक जो अभी तक घर से ऑफिस का काम कर रहे थे वो भी आज से ऑफिस जाना शुरू कर सकते हैं।
हमे फेसबुक और ट्वीटर पर फॉलो करें और हमारी हर एक खबर से जुड़े रहे Join us on Twitter Facebook | अगर आपके पास कोई फीडबैक है तोह हमे यहाँ भेजें फीडबैक | हमारे काम को और बेहतर करने में सपोर्ट करें Support Us | हमसे आप वालंटियर या कर्मचारी के तौर पर जुड़ सकतें हैं Join Now
इन् विषयों पर और अधिक पढ़ें -: एंटरटेनमेंट | स्पोर्ट्स | राजनीति | टेक्नोलॉजी | पड़ताल | बिज़नेस | हेल्थ | इतिहास नामा
क्या आप कोई खबर हमे भेजना चाहते हैं? आप चाहें तोह गोपनीय रूप से खबर भेज सकतें और चाहें तोह अपना नाम खबर पर दर्ज करवा सकतें हैं
