आज के पंचांग के अनुसार 8 अक्टूबर 2022 को आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी की तिथि है। इस दिन का विशेष धार्मिक महत्व शास्त्रों में बताया गया है।
Aaj Ka Rashifal 08 October 2022

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 08 October 2022
खर्च बढ़ने से पैसों से संबंधित योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। पैसों से जुड़े हुए हर एक काम का ठीक से ध्यान रखना होगा। व्यर्थ की चीजों पर खर्च होने की संभावना बन रही है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 08 October 2022
निराशा रहेगी, लेकिन आप काम करते रहेंगे। किसी व्यक्ति को दिए गए वचन का पालन करने की कोशिश करें। जब तक आपका व्यक्तित्व सुधरता नहीं है, तब तक जीवन में बदलाव करना संभव नहीं होगा। खुद के नकारात्मक पहलुओं को समझने की कोशिश करें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 08 October 2022 Love
आध्यात्मिक बातों का असर आप पर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। जिन कारणों से जीवन की शांति खत्म हुई है, उन बातों से बचें और आध्यात्मिक बातों से शांति प्राप्त हो सकती है। अपने विचारों में आ रहे बदलाव पर ध्यान दें। काफी सवालों के जवाब आपको खुद ही खोजने की कोशिश करनी होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 08 October 2022
समय आपके पक्ष में चल रहा है। महत्वपूर्ण बातों को अंजाम तक पहुंचाने की कोशिश करें। जिन बड़े लक्ष्यों पर काम करना आप चाहते हैं, उनके लिए अवसर प्राप्त होते रहेंगे। विदेश से संबंधित काम आगे बढ़ता जाएगा। जिन पुरानी बातों की वजह से तकलीफ होती है, उन्हें सुलझाने के लिए प्रयत्न करें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
Rashifal Today
पुराने कर्मों का फल मिल सकता है। अशांति का कारण पता चलने से उन्हें दूर करने का रास्ता भी मिलेगा। परिवार में जो संबंध बिगड़ रहे हैं, उनकी चिंता अभी न करें। जिन बातों के साथ आप जुड़े हैं, केवल उन पर ही ध्यान देना होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
Vocal News
Aaj Ka Rashifal 08 October 2022
पुरानी बातों को पीछे छोड़ते समय तकलीफ होगी, लेकिन इन बातों को छोड़ना आवश्यक है। कठिन परिस्थिति में अपेक्षित व्यक्ति से मदद प्राप्त हो सकती है। तनाव न हो, इस बात का ध्यान रखने की कोशिश करें।

कुछ समस्याओं के बारे में फिलहाल आप कुछ भी नहीं कर सकते हैं, इस बात को समझने की आवश्यकता होगी। अगले कुछ दिनों में परिस्थिति बदलती हुई नजर आ रही है। अभी केवल संयम बनाए रखें। हड़बड़ी में लिया गया निर्णय आपके लिए समस्या बढ़ा सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 08 October 2022
लोगों के साथ जुड़ने से अपनी समस्याओं के बारे में खुलकर बात कर पाना संभव होगा, लेकिन अपनी कितनी जानकारी दूसरों को देनी है, यह बात को समझने की कोशिश करें। कोई व्यक्ति आपकी कमजोरी का गलत फायदा न उठाए, इस बात का ध्यान रखें।

धनु दैनिक राशिफल (Saggitarius Daily Horoscope)
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 08 October 2022
केवल अपनी भावनाओं को महत्व देकर अन्य लोगों की बातों को नजरअंदाज करना आपके लिए और उस व्यक्ति के लिए भी समस्या का कारण बन रहा है। अन्य लोगों के द्वारा बोली गई बातों को समझने की कोशिश करें। किसी भी बात का गलत अनुमान लगाने और एक-दूसरे के लिए गलतफहमी होने से दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

एकांत में रहने की कोशिश आपके लिए उपयुक्त साबित होगी। भविष्य से संबंधित बातों का विचार करके खुद की चिंता न बढ़ाएं। वर्तमान से जुड़ी समस्याओं को दूर करने की कोशिश करें, तभी इच्छाएं जल्दी पूर्ण कर पाना संभव होगा।

कुम्भ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 08 October 2022
भौतिक सुख प्राप्त करने की इच्छा बढ़ती हुई नजर आ रही है, इस कारण लालच बढ़ सकता है। केवल पैसों के पीछे भागकर व्यक्तिगत जीवन के अन्य पहलुओं पर असर न होने दें। जिस बात को पूरा करने का निश्चय आपने किया है, उस बात पर टिके रहना आपके लिए जरूरी होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 08 October 2022
प्रगति की वजह से आपके साथ परिवार में भी आनंद का वातावरण रहेगा। आप आगे बढ़कर पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने की कोशिश करें, इस वजह से परिवार के लोगों की मर्जी आपके ऊपर बनी रहेगी। कोई नुकसान नजर नहीं आ रहा है, फिर भी पैसों का ठीक से इस्तेमाल करें।
हमे फेसबुक और ट्वीटर पर फॉलो करें और हमारी हर एक खबर से जुड़े रहे Join us on Twitter Facebook | अगर आपके पास कोई फीडबैक है तोह हमे यहाँ भेजें फीडबैक | हमारे काम को और बेहतर करने में सपोर्ट करें Support Us | हमसे आप वालंटियर या कर्मचारी के तौर पर जुड़ सकतें हैं Join Now
इन् विषयों पर और अधिक पढ़ें -: एंटरटेनमेंट | स्पोर्ट्स | राजनीति | टेक्नोलॉजी | पड़ताल | बिज़नेस | हेल्थ | इतिहास नामा
क्या आप कोई खबर हमे भेजना चाहते हैं? आप चाहें तोह गोपनीय रूप से खबर भेज सकतें और चाहें तोह अपना नाम खबर पर दर्ज करवा सकतें हैं
