आज के पंचांग के अनुसार 11 अक्टूबर 2022 को कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और मंगलवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज का पूरा दिन पार कर के देर रात 1 बजकर 29 मिनट तक रहेगी।
Aaj Ka Rashifal 11 October 2022

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 11 October 2022
आपकी योजना के अनुसार काम होने लगेंगे। व्यक्तिगत बातों पर ध्यान दें। सेहत में आ रहे बदलाव मानसिक रूप से कमजोर कर सकते हैं। इच्छा प्रबल होने से समस्याएं सुलझ जाएंगी। काम पर विशेष ध्यान देना होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 11 October 2022
आप तकलीफ से ज्यादा अपनी क्षमता पर ध्यान दें। जितनी सकारात्मकता और आत्मविश्वास रखेंगे, उतनी आसानी से परिस्थिति बदलेंगी। बड़े लक्ष्य के संबंध में निराशा होगी, लेकिन निराशा से बचें। स्वभाव और विचार में उतार-चढ़ाव रहेंगे, जिन्हें स्थिर करना जरूरी होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 11 October 2022 Love
अपनी सोच बदलने की कोशिश आपके द्वारा की जाएगी। जब तक कोई निर्णय पक्का नहीं होता, तब तक आगे न बढ़ें। अपनी क्षमता और अपेक्षाओं के साथ खुद के लिए कौन सा निर्णय सही रहेगा, इस बात पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 11 October 2022
आपकी परिस्थिति कठिन होने के बाद भी आप खुद को प्रेरित रखने की कोशिश करेंगे। अभी अपनी समस्याएं अन्य लोगों के साथ बांट पाना संभव नहीं होगा। खुद को अकेलापन बिल्कुल न महसूस होने दें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
Rashifal Today
खुद से ज्यादा दूसरों के जीवन में दखलंदाजी देने से संबंधों में तनाव आ सकता है। आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। लोगों के साथ ठीक से बातचीत करने की कोशिश करें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
Vocal News
Aaj Ka Rashifal 11 October 2022
हर एक बात से संबंधित नकारात्मक विचारों के कारण चिंता महसूस होगी। अचानक किसी पुरानी बात की सत्यता सामने आएगी, जो थोड़ी तकलीफ दे सकती है, लेकिन बड़ी समस्या सुलझाने के लिए उपयुक्त साबित होगी। परिवार के किसी व्यक्ति के लिए चिंता महसूस होगी।

अपने निर्णय को तेज गति से आगे बढ़ाने की कोशिश में आपका नुकसान हो सकता है। वक्त के अनुसार खुद में बदलाव करते रहें, लेकिन किसी भी काम में हड़बड़ी न हो। सोच-विचार पर नियंत्रण न रखने से गलत बातों की तरफ आप आकर्षित हो सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 11 October 2022
काम में रुकावट हो सकती है जो आपके उत्साह को कम करेगी। आने वाली रुकावटें बड़ी नहीं होंगी, लेकिन आपका संयम कम होने से चिड़चिड़ापन रहेगा। एक वक्त पर एक ही काम करने की कोशिश करें।

धनु दैनिक राशिफल (Saggitarius Daily Horoscope)
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 11 October 2022
पूरे प्रयत्न और डेडीकेशन के साथ अपनी परिस्थिति बदलने की कोशिश करें। प्रयत्न में सतर्कता न होने से आपकी प्रगति भी अपेक्षा के अनुसार नजर नहीं आ रही है। स्वभाव में लचीलापन रखना होगा, अपना मुख्य उद्देश्य नजरअंदाज न करें।

पैसों से संबंधित चिंता रहेगी, चिंता दूर करने के लिए प्रयत्न बढ़ाने होंगे। केवल विचार करने से परिस्थिति नहीं बदलेगी। वास्तविकता बदलने के लिए काम करना और डेडीकेशन के साथ काम करना आपके लिए आवश्यक होगा।

कुम्भ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 11 October 2022
काम के बड़े अवसर प्राप्त होने के बाद भी आप अलग विचारों में खोए रहेंगे, इस वजह से इन्हें नजरअंदाज करने की संभावना बन रही है, जो आगे चलकर खुद के लिए निराशा बढ़ सकती है। वर्तमान पर पूरी तरह से ध्यान बनाए रखना आपके लिए जरूरी है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 11 October 2022
परिस्थिति ठीक से समझ में आने के बाद भी डर क्यों है, इस बात को समझना जरूरी है। जब तक डर रहेगा, तब तक पुरानी गलतियां दोहराई जा सकती हैं। अपनी कल्पना से अधिक वास्तविकता पर ध्यान रखें।
हमे फेसबुक और ट्वीटर पर फॉलो करें और हमारी हर एक खबर से जुड़े रहे Join us on Twitter Facebook | अगर आपके पास कोई फीडबैक है तोह हमे यहाँ भेजें फीडबैक | हमारे काम को और बेहतर करने में सपोर्ट करें Support Us | हमसे आप वालंटियर या कर्मचारी के तौर पर जुड़ सकतें हैं Join Now
इन् विषयों पर और अधिक पढ़ें -: एंटरटेनमेंट | स्पोर्ट्स | राजनीति | टेक्नोलॉजी | पड़ताल | बिज़नेस | हेल्थ | इतिहास नामा
क्या आप कोई खबर हमे भेजना चाहते हैं? आप चाहें तोह गोपनीय रूप से खबर भेज सकतें और चाहें तोह अपना नाम खबर पर दर्ज करवा सकतें हैं
