आज के पंचांग के अनुसार 12 सितंबर 2022 को कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और सोमवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज दोपहर 11 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। उसके बाद तृतीया तिथि आरम्भ होगी।
Rashifal 12 September 2022

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 12 September 2022
आप अपने गुस्से को काबू रखें। गुस्से का कारण जानने के बाद ही आप उसमें बदलाव करने की कोशिश करें। अभी के समय में केवल अपने विचारों पर काम करते रहें। आलोचना से निराश न हों।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
परिस्थिति आपके पक्ष में बन रही है, लेकिन चिंता बढ़ती हुई नजर आ रही है। अभी एकांत में समय बिताने की कोशिश करें। जितना अधिक आप एकांत में समय बिताएंगे, उतना खुद को बेहतर बनाना आपके लिए आसान होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal Love
अपने विचारों की चर्चा किसी करीबी के साथ करने से परिस्थिति बदलने का हल प्राप्त हो सकता है। लोगों की आलोचनाओं से डरकर आप निर्णय नहीं ले पाएंगे। जो आपके लिए ही आगे चलकर समस्या का कारण बन सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
जिस तरह आप काम कर रहे हैं, उसी तरह फल प्राप्त होगा। मन में क्रोध और दुख की भावनाएं हैं तो उन्हें दूर करें। संयम रखें। किए गए कर्मों पर विश्वास रखना होगा। कोई इच्छा जल्दी ही पूरी हो सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
Rashifal Today
एक बात को जरूरत से अधिक महत्व देने से अन्य अवसरों की ओर आप ध्यान नहीं दे पाएंगे। आप अभी किस प्रकार का व्यवहार रखते हैं और काम किस प्रकार से करते हैं, इस पर कई लोगों की नजर है। सतर्कता रखें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
Vocal News
अपनी परिस्थिति बदलने की कोशिश कर रहे हैं तो सोच-समझकर आगे बढ़ें। अभी के समय में आप खुद से खुश नजर आ रहे हैं, लेकिन बड़ी जिम्मेदारियों को समझना आपके लिए जरूरी होगा।

आपके किसी काम में अचानक से बड़ा बदलाव आएगा, उसकी वजह से आपका व्यक्तित्व भी बदलता हुआ दिखाई देगा। जीवन में नए व्यक्ति के आने से भय और नकारात्मकता दूर हो सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
विचारों में खोए रहने से केवल एक ही पहलू देख पाएंगे। खुद को खुश रखने की कोशिश करें। साधन होने के बाद भी सीमित विचारों के कारण आप ठीक से उसका उपयोग नहीं कर पाएंगे। पैसों से संबंधित लेन-देन करते समय खुद का नुकसान न हो, इस बात पर ध्यान रखें।

धनु दैनिक राशिफल (Saggitarius Daily Horoscope)
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
आपकी प्रगति की वजह से परिवार के लोग प्रशंसा कर सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से निभाने की कोशिश करेंगे। खुद के लिए सकारात्मकता रहेगी। आपकी जीवन शैली का स्तर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। अगले कुछ दिनों में बड़ी मात्रा में धन लाभ भी हो सकता है।

अगर आप चिंता की वजह से काम नहीं करेंगे तो आपकी समस्या और बढ़ सकती है। जितना अधिक आप समस्या से दूर भागेंगे, उतनी समस्या बढ़ती हुई नजर आएगी। निर्णय कठिन जरूर है, लेकिन आपकी मानसिक तकलीफ दूर हो सकती है।

कुम्भ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
वक्त का ठीक से इस्तेमाल न करने की वजह से अवसर होने के बाद भी नुकसान होने की संभावना बन रही है। लोगों से प्राप्त हो रहे सुझाव को किस हद तक महत्व देना है, इस बात को समझें। व्यक्तित्व के सकारात्मक और नकारात्मक पहलू में संतुलन बनाए रखें।

आपकी जिद के कारण आप अपने मार्ग से भटकते हुए नजर आ रहे हैं। अहंकार को दूर करने की कोशिश करें। दूसरों की आलोचना के कारण स्वभाव में नकारात्मकता न बढ़ने दें।