आज के पंचांग के अनुसार 14 अक्टूबर 2022 को कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। पंचमी तिथि आज का पूरा दिन पार कर के अगली भोर 4 बजकर 52 मिनट तक रहेगी।
Aaj Ka Rashifal 14 October 2022

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 14 October 2022
आज विवाद होने की संभावना है। अभी काम पर ध्यान बनाए रखना आवश्यक होगा। खुद को विचलित न होने दें। अपनी अपेक्षा के अनुसार जीवन में बदलाव करना कठिन है, लेकिन असंभव नहीं। कड़ी मेहनत करनी होगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 14 October 2022
पुरानी बातों को पीछे छोड़कर नई शुरुआत करने पर ध्यान देने की कोशिश करें। मानसिक थकान रहेगी, लेकिन लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना जरूरी है। हर एक बात को गंभीरता से लें, लेकिन विचार नकारात्मक न हो, ये ध्यान रखें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 14 October 2022 Love
रिलेशनशिप से संबंधित बातों में अटके रहेंगे, लेकिन अन्य बातों को नजरअंदाज न करें। कोई बड़ा अवसर खोने की संभावना बन रही है। काम से संबंधित हर एक बात पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। जिन लोगों के द्वारा कटु बातें बोली जा रही हैं, उनकी बात में कुछ सच्चाई भी है, इस बात को समझने की कोशिश करें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 14 October 2022
अन्य लोगों की बातों से अधिक व्यक्तिगत जीवन पर ध्यान देने की कोशिश करें। निर्णय लेते समय परिवार को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ें। परिवार के लोगों की आपके लिए रखी हुई अपेक्षाओं का बोझ महसूस होगा, लेकिन परिवार को अपना नजरिया समझाने की कोशिश करें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
Rashifal Today
चिंता और वास्तविकता को समझने की कोशिश करें। जब तक डर दूर नहीं होगा, तब तक मर्जी के अनुसार निर्णय ले पाना संभव नहीं है। लोगों के विरोध पर आप इतना ध्यान क्यों दे रहे हैं, इस बात को समझने की कोशिश करें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
Vocal News
Aaj Ka Rashifal 14 October 2022
अपेक्षा के अनुसार बातों में धीरे-धीरे बदलाव नजर आएगा। किसी भी बड़े बदलाव को अपनाने से पहले खुद को मानसिक रूप से तैयार करना जरूरी होगा। मन में उत्पन्न हो रहे क्रोध का कारण जानने की कोशिश करें। हर बार क्रोध पर नियंत्रण रखना मुख्य समस्या को और भी कठिन बना सकता है।

किसी भी बात के बारे में संयम न रखने से आप खुद की तकलीफ बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। वक्त से पहले किसी भी काम को पूरा करने की कोशिश नुकसान का कारण बन सकती है। जितनी आपकी क्षमता है, उसी प्रकार से रिस्क लेकर काम करते रहें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 14 October 2022
अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखते हुए कर्तव्य निभाने की कोशिश करें। परिस्थिति के अनुसार भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। जिस तरह से अन्य लोग अपनी भावनाओं को प्रकट करते हैं, उसी प्रकार से आपको भी खुद की जरूरतों को अन्य लोगों के सामने रखने की कोशिश करनी होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Saggitarius Daily Horoscope)
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 14 October 2022
कठिन समय में परिवार और पार्टनर का साथ मिलने से अपनी समस्याओं को आसानी से दूर कर पाना आपके लिए संभव होगा। हर एक बात के लिए अन्य लोगों के विचार और व्यवहार पर नियंत्रण बनाने की जिद न करें।

परिस्थिति का पूरी तरह से अवलोकन करके अपने व्यवहार में बदलाव करने की कोशिश करनी होगी। जितना अधिक स्वभाव में लचीलापन बनाए रखेंगे, उतनी आसानी से बातों को सुलझाना आसान होगा।

कुम्भ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 14 October 2022
प्राप्त हो रहे अवसरों के अलावा अन्य बातों पर विचार आपके द्वारा किया जाएगा। वर्तमान परिस्थिति से आप नाराज महसूस करेंगे, लेकिन इच्छाशक्ति के बलबूते पर बदलाव करना संभव हो सकता है। इसलिए परिस्थिति से हार न मानते हुए अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रयत्न जारी रखें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 14 October 2022
काम से संबंधित बातें और अपनी जिम्मेदारी समझने की कोशिश करनी होगी। अन्य लोगों के मन में जो छवि है, वह नकारात्मक न हो, इस बात का ध्यान रखें। वक्त का ठीक से इस्तेमाल करें। पुरानी बातों की चर्चा न करें।
हमे फेसबुक और ट्वीटर पर फॉलो करें और हमारी हर एक खबर से जुड़े रहे Join us on Twitter Facebook | अगर आपके पास कोई फीडबैक है तोह हमे यहाँ भेजें फीडबैक | हमारे काम को और बेहतर करने में सपोर्ट करें Support Us | हमसे आप वालंटियर या कर्मचारी के तौर पर जुड़ सकतें हैं Join Now
इन् विषयों पर और अधिक पढ़ें -: एंटरटेनमेंट | स्पोर्ट्स | राजनीति | टेक्नोलॉजी | पड़ताल | बिज़नेस | हेल्थ | इतिहास नामा
क्या आप कोई खबर हमे भेजना चाहते हैं? आप चाहें तोह गोपनीय रूप से खबर भेज सकतें और चाहें तोह अपना नाम खबर पर दर्ज करवा सकतें हैं
