17 नवंबर 2022, दिन-गुरुवार, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, अष्टमी तिथि 7.57 बजे तक फिर नवमी तिथि , मघा नक्षत्र 21.21 बजे तक फिर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र. चंद्रमा- कर्क राशि. सूर्य- तुला राशि. अभिजित मुहूर्त का समय होगा दोपहर 13.53 से 14.36 बजे तक.
Aaj Ka Rashifal 17 November 2022

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 17 November 2022
चंद्रमा आज पूरे दिन आपकी ही राशि में विराजमान रहेंगे जिससे आपके व्यवहार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। चंद्रमा की सप्तम दृष्टि कारोबार के भाव पर होगी इसलिए साझेदारी में कारोबार करने वाले इस राशि के जातक मुनाफा कमा सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 17 November 2022
आपके तृतीय भाव के स्वामी चंद्रमा आज आपके द्वादश भाव में स्थित होंगे इसलिए जल्दबाजी में आकर कोई भी फैसला लेने से आज के दिन आपको बचना होगा। लेन-देन करने वाले हैं तो किसी विश्वासपात्र को अपने आसपास अवश्य रखें। आज के दिन आपको बजट के अनुसार ही आज खर्च करना चाहिए।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 17 November 2022 Love
घर परिवार में किसी मांगलिक कार्य के होने की सूचना मिथुन राशि के जातकों को आज के दिन मिल सकती है। आपके एकादश भाव में विराजमान चंद्रमा आज आपको कारोबार और नौकरी दोनों ही क्षेत्रों में सुखद परिणाम दे सकते हैं। जो लोग कला, साहित्य के क्षेत्रों से जुड़े हैं उन्हें उनका कार्य का अच्छा फल आज मिल सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 17 Novemberr 2022
चंद्रमा कर्क राशि के स्वामी हैं और आज के दिन कर्क राशि के जातकों के दशम भाव यानि कर्म में विराजमान रहेंगे। इस भाव में चंद्रमा के होने से करियर क्षेत्र में आ रही कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। आज के दिन पिता या पिता तुल्य लोगों से आपको जीवन को सुधारने के लिए जरूरी सलाह मिल सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
Rashifal Today
चंद्रमा आज आपके नवम भाव में विराजमान होंगे इसलिए भाग्य का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। यदि कहीं धन अटका हुआ था तो वह आज आपको प्राप्त हो सकता है। इस राशि के कुछ जातक माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने की प्लानिंग करते आज के दिन नजर आ सकते हैं। कुछ लोगों की मुलाकात समाज की किसी चर्चित हस्ती से हो सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
Vocal News
Aaj Ka Rashifal 17 November 2022
आपके अष्टम भाव में चंद्रमा विराजमान होंगे इसलिए स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही आज के दिन आपको नहीं बरतनी चाहिए। यदि कोई स्वास्थ्य समस्या आए तो तुरंत चिकित्सक के पास जाएं। खुद को फिट रखना चाहते हैं तो अपने जीवन में योग-ध्यान को जगह दें। इस राशि के जो लोग गूढ़ विषयों का अध्ययन कर रहे हैं उनके लिए दिन शुभ फलदायी साबित हो सकता है।

आपके दशम भाव के स्वामी चंद्रमा आज आपके सप्तम भाव में होंगे इसलिए कारोबार से जुड़ी जो समस्याएं थीं वो आज दूर हो सकती हैं। अपनी समस्याओं का समाधान आपको अपने जीवनसाथी या किसी करीबी मित्र से मिल सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 17 November 2022
चंद्रमा आज पूरे दिन आपके षष्ठम भाव में रहेंगे इसलिए अपने प्रतिद्वंदियों से थोड़ा सावधान रहने की आपको सलाह दी जाती है। आज के दिन किसी विश्वासपात्र मित्र से इस राशि के कुछ लोगों को धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में अपनी छवि को सुधारने के लिए वृश्चिक राशि के लोगों को ऑफिस में होने वाली राजनीति से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

धनु दैनिक राशिफल (Saggitarius Daily Horoscope)
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 17 November 2022
चंद्र देव आज आपके पंचम भाव में होंगे इसलिए प्रेम में पड़े धनु राशि के लोगों को सुखद परिणाम आज के दिन मिल सकते हैं। लवमेट के साथ यदि किसी तरह का मनमुटाव चल रहा था तो आज के दिन दूर हो सकता है।

आज पारिवारिक जीवन में मकर राशि के जातकों को सुखद अनुभव हो सकते हैं क्योंकि चंद्र देव आपके सुख के भाव यानि चतुर्थ भाव में विराजमान होंगे। माता-पिता की जरूरतों का आप ख्याल रखेंगे और उनका आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा।

कुम्भ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 17 November 2022
आपके साहस और पराक्रम के भाव में चंद्रमा के होने से आप में सक्रियता आज के दिन देखी जा सकती है, जिससे कार्यक्षेत्र में आपको सुखद परिणाम मिलेंगे। हालांकि आज आपको छोटे भाई-बहनों के साथ बातचीत के दौरान शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझकर करना चाहिए नहीं तो रिश्ते में खटास आ सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 17 November 2022
आज आपकी वाणी में एक तरह का आकर्षण देखने को मिलेगा जिससे सामाजिक स्तर पर आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। द्वितीय भाव में चंद्रमा के होने से इस राशि के जातकों को पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। यदि अपना कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो आपके माता-पिता आपकी आर्थिक मदद करने के लिए आगे आ सकते हैं।
हमे फेसबुक और ट्वीटर पर फॉलो करें और हमारी हर एक खबर से जुड़े रहे Join us on Twitter Facebook | अगर आपके पास कोई फीडबैक है तोह हमे यहाँ भेजें फीडबैक | हमारे काम को और बेहतर करने में सपोर्ट करें Support Us | हमसे आप वालंटियर या कर्मचारी के तौर पर जुड़ सकतें हैं Join Now
इन् विषयों पर और अधिक पढ़ें -: एंटरटेनमेंट | स्पोर्ट्स | राजनीति | टेक्नोलॉजी | पड़ताल | बिज़नेस | हेल्थ | इतिहास नामा
क्या आप कोई खबर हमे भेजना चाहते हैं? आप चाहें तोह गोपनीय रूप से खबर भेज सकतें और चाहें तोह अपना नाम खबर पर दर्ज करवा सकतें हैं
