आज के पंचांग के अनुसार 18 अक्टूबर 2022 को कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी की तिथि और मंगलवार का दिन है।
Aaj Ka Rashifal 18 October 2022

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 18 October 2022
व्यर्थ कामों से ज्यादा आर्थिक स्थिति पर ध्यान देने की जरूरत है। अपना आर्थिक पक्ष मजबूत बनाने के लिए उठाए गए कदम सही हैं या गलत, इसका ठीक से अवलोकन करें। जितना ध्यान आप कमाई बढ़ाने पर दे रहे हैं, उतना ही ध्यान निवेश पर भी देने की जरूरत है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 18 October 2022
परिवार के लोगों की वजह से व्यक्तिगत जीवन में बदलाव नजर आएगा। महत्वपूर्ण दस्तावेज संबंधित काम को आगे बढ़ा पाना संभव हो सकता है। सरकारी काम से जुड़े लोगों को हर काम पर ठीक से ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 18 October 2022 Love
पुरानी बातों के बारे में सोच-विचार करके निराशा हो सकती है। जो अवसर खो चुका है, उस बारे में विचार न करते हुए भविष्य संबंधी बातों पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। सीमित विचारों से बाहर निकलने की कोशिश करें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 18 October 2022
काम का बोझ बढ़ सकता है, बेकार की बातों से खुद को दूर रखने की कोशिश करें। चुनिंदा लोगों का साथ आपके लिए महत्वपूर्ण है। अभी के समय में केवल लक्ष्य पर ध्यान रखें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
Rashifal Today
यात्रा से संबंधित निर्णय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। परिवार के लोगों को थोड़ा वक्त देने की कोशिश करें। काम के अलावा जीवन से संबंधित अन्य बातों पर ध्यान देना आपके लिए आवश्यक होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
Vocal News
Aaj Ka Rashifal 18 October 2022
अपने विचारों को अन्य लोगों के सामने प्रकट न करने से थोड़ी निराशा हो सकती है। अभी आप खुद की समस्याओं का हल ढूंढने की कोशिश करते रहेंगे। अपने जीवन को सुधारने के लिए की गई हर एक कोशिश आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।

आर्थिक पक्ष के साथ ही जीवन की अन्य बातों पर भी ध्यान देना होगा। जब तक लोगों के साथ मानसिक रूप से नहीं जुड़ेंगे, तब तक रिलेशनशिप संबंधी समस्या को समझना मुश्किल लगेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 18 October 2022
भावनात्मक रूप से होने वाली तकलीफ और जिन बातों पर आपका नियंत्रण नहीं है, इन दोनों के बारे में विचार करके आप खुद को कमजोर बना रहे हैं। लोगों की कटु बातों को भूलकर अपने कर्तव्य पूरे करने की कोशिश करें।

धनु दैनिक राशिफल (Saggitarius Daily Horoscope)
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 18 October 2022
अचानक से मिले अवसर के कारण जीवन को नई दिशा प्राप्त हो सकती है। अपने काम पर ध्यान बनाए रखना होगा। बेकार की बातों से दूर रहें। परिवार के लोगों के द्वारा मिल रहे साथ का ठीक से उपयोग करके खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करनी होगी।

परिस्थिति आपके पक्ष में होने के बाद भी केवल आलस की वजह से अवसर खोने की संभावना बन रही है। मित्रों के साथ वक्त बिताएं, लेकिन अपना कीमती वक्त जाया न हो, इस बात का ध्यान रखने की आवश्यकता है। हर एक काम पर ध्यान देना आपके लिए जरूरी है।

कुम्भ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 18 October 2022
महत्वपूर्ण, दस्तावेज और कीमती वस्तुओं को ठीक से संभालकर रखने की आवश्यकता होगी। यात्रा करते समय अपनी सेहत का ध्यान रखें। काम की शुरुआत पूरे उत्साह और सकारात्मक तरीके से करने की कोशिश करें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 18 October 2022
अपने निर्णय के परिणामों का विचार न करते हुए आगे बढ़ना आपके लिए अत्यंत तकलीफदायक साबित होगा। आपके द्वारा किए गए बदलाव के कारण लोगों का साथ तुरंत प्राप्त नहीं होगा।
हमे फेसबुक और ट्वीटर पर फॉलो करें और हमारी हर एक खबर से जुड़े रहे Join us on Twitter Facebook | अगर आपके पास कोई फीडबैक है तोह हमे यहाँ भेजें फीडबैक | हमारे काम को और बेहतर करने में सपोर्ट करें Support Us | हमसे आप वालंटियर या कर्मचारी के तौर पर जुड़ सकतें हैं Join Now
इन् विषयों पर और अधिक पढ़ें -: एंटरटेनमेंट | स्पोर्ट्स | राजनीति | टेक्नोलॉजी | पड़ताल | बिज़नेस | हेल्थ | इतिहास नामा
क्या आप कोई खबर हमे भेजना चाहते हैं? आप चाहें तोह गोपनीय रूप से खबर भेज सकतें और चाहें तोह अपना नाम खबर पर दर्ज करवा सकतें हैं
