आज के पंचांग के अनुसार 20 अक्टूबर 2022 को इस कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार का दिन है। ये दिन धार्मिक दृष्टि से अति शुभ है। इस दिन विष्णु जी की पूजा का विशेष संयोग बना है। विशेष बात ये है कि आज ही एकादशी तिथि दोपहर 4 बजकर 7 मिनट से प्रारंभ होगी।
Aaj Ka Rashifal 20 October 2022

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 20 October 2022
तय किए लक्ष्य पूरे होंगे। एक काम का चुनाव करें और उसे पूरा करने की कोशिश करें। एकाग्रता बढ़ेगी। जो काम की गति बढ़ाने के लिए उपयुक्त होगी। जीवन के किसी एक पहलू में आया बदलाव जीवन की दिशा बदलेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 20 October 2022
किसी पक्ष का चुनाव करते समय ठीक से अवलोकन करते हुए निर्णय लेने की आवश्यकता है। भावनाओं का प्रभाव आप पर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है, इस कारण गलत निर्णय लेने की संभावना बन रही है। खुद के निर्णय के कारण अन्य बातों पर क्या असर हो सकता है, इस बात को ध्यान रखें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 20 October 2022 Love
परिवार के बुजुर्ग लोगों के सुझाव पर ध्यान देने की कोशिश करें। बड़ी इच्छा को पूरा करने के लिए योजना आपके द्वारा बनाई जा सकती है, लेकिन अपनी क्षमता का ध्यान रखना जरूरी होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 20 October 2022
छोटी-छोटी बात में सोच-विचार करते हुए बदलाव करने की कोशिश की जाएगी। आपका लक्ष्य स्पष्ट है और इसी लक्ष्य के जरिए अन्य बातों को हासिल कर पाना संभव होगा। इसलिए जो बातें स्पष्ट नजर आ रही हैं, उनके लिए डेडीकेशन से काम शुरू करें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
Rashifal Today
परिवार के लोगों के साथ वक्त बिताने के कारण मन में उत्पन्न हुआ अकेलापन दूर होगा। परिवार के लोगों की जिम्मेदारी ठीक से निभाने की कोशिश करें। जिन कामों की क्षमता नहीं है, उसमें खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
Vocal News
Aaj Ka Rashifal 20 October 2022
आपके द्वारा की गई मेहनत का फल प्राप्त हो सकता है। फिर भी काम में सतर्कता बनाए रखना जरूरी है। परिवार से संबंधित विचार बदलते हुए नजर आएंगे, लेकिन इसे नकारात्मक तरीके से न लें।

बड़ी मात्रा में आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए अभी संयम से काम करना होगा। जितनी आपकी क्षमता है, उसी प्रकार से आपके द्वारा रिस्क ली जाएगी। फिर भी अपेक्षाओं का बोझ महसूस होता रहेगा। अचानक से किसी बड़े काम को अंजाम तक पहुंचाया जा सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 20 October 2022
मित्रों के साथ उत्पन्न हुए विवाद की वजह से खुद के लिए नकारात्मकता बढ़ने की संभावना बन रही है। अपने विचारों को ठीक से समझने की कोशिश करें।

धनु दैनिक राशिफल (Saggitarius Daily Horoscope)
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 20 October 2022
काम की गति बढ़ाने की आवश्यकता है, इसके लिए एकाग्रता बनाए रखें। लोगों के द्वारा आपको भटकाने की कोशिश की जा सकती है। भावनाओं पर पूरी तरह से नियंत्रण बनाना आवश्यक होगा।

परिस्थिति को ठीक से न समझकर लोगों पर विश्वास करना आपके लिए नुकसान का कारण बन सकता है। पैसों से संबंधित व्यवहार करते समय हर एक बात को समझना आपके लिए जरूरी होगा।

कुम्भ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 20 October 2022
कठिन समय में लोगों का साथ प्राप्त होगा। पैसों से संबंधित चिंता बढ़ती हुई नजर आ रही है। आपके द्वारा हुए किसी गलत काम को सुधारने की कोशिश करने की आवश्यकता होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 20 October 2022
परिवार के लोगों के द्वारा बोली गई बातों का अच्छा असर होगा, जीवन में सकारात्मक बदलाव नजर आएगा। अपने अहंकार को काबू में रखते हुए काम करने की कोशिश करें।
हमे फेसबुक और ट्वीटर पर फॉलो करें और हमारी हर एक खबर से जुड़े रहे Join us on Twitter Facebook | अगर आपके पास कोई फीडबैक है तोह हमे यहाँ भेजें फीडबैक | हमारे काम को और बेहतर करने में सपोर्ट करें Support Us | हमसे आप वालंटियर या कर्मचारी के तौर पर जुड़ सकतें हैं Join Now
इन् विषयों पर और अधिक पढ़ें -: एंटरटेनमेंट | स्पोर्ट्स | राजनीति | टेक्नोलॉजी | पड़ताल | बिज़नेस | हेल्थ | इतिहास नामा
क्या आप कोई खबर हमे भेजना चाहते हैं? आप चाहें तोह गोपनीय रूप से खबर भेज सकतें और चाहें तोह अपना नाम खबर पर दर्ज करवा सकतें हैं
