आज के पंचांग के अनुसार 20 सितंबर 2022 को आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की दशमी की तिथि है। जो रात्रि 9 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। इसके बाद एकादशी की तिथि प्रारंभ होगी। जो लोग एकादशी का व्रत रखते हैं, वे इस दिन से ही व्रत की तैयारी आरंभ कर सकते हैं। इस एकादशी तिथि को इंदिरा एकादशी भी कहा जाता है।
Aaj Ka Rashifal 20 September 2022

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 20 September 2022
आपके द्वारा आज किए गए प्रयत्नों की वजह से अगले कुछ दिनों में बड़ा सुधार नजर आएगा। जिस समस्या के कारण विचार नकारात्मक बन रहे हैं, वह समस्या हल होगी। जीवन में चाहे कितनी भी कठिन परिस्थितियां बनें, लेकिन हर एक बात का अंत जरूर होता है। ये बात हमेशा ध्यान रखें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 20 September 2022
आपको मिली जानकारी किसी भी व्यक्ति के साथ बांटने की कोशिश न करें । आसपास के लोगों को समझना मुश्किल रहेगा। जब तक लोगों के बारे में विचार स्पष्ट नहीं होते, तब तक व्यक्तिगत चर्चा करने से बचें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal Love
जीवन में अपना एक अलग स्थान बनाने की इच्छा बनती हुई नजर आ रही है। अभी के समय में आप केवल काम पर ही ध्यान देने की कोशिश करें। परिवार के साथ हो रहे विवादों को सुलझाने का सही वक्त नहीं है। परिस्थिति जैसी है, वैसी ही बनी रहने दें। किसी भी प्रकार का बदलाव करना आपके लिए तकलीफ का कारण होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 20 September 2022
आपकी परिस्थिति में जो असंतुलन है, वह दूर होने लगेगा। जो लोग आपसे दूर हुए हैं, उनके साथ संबंधों में बदलाव नजर आएगा। अभी के समय में खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से सुधारना आपका एकमात्र लक्ष्य है। सेहत की वजह से आपके स्वभाव में भी बदलाव आ सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
Rashifal Today
आप अपनी प्रगति का दिखावा किसी के सामने न करें। अभी आपका अहंकार बढ़ता हुआ नजर आ रहा है, जो लोगों में नाराजगी बढ़ा सकता है। आपकी परिस्थिति धीरे-धीरे बदल रही है। एकदम से बड़ा बदलाव करने की कोशिश न करें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
Vocal News
Aaj Ka Rashifal 20 September 2022
आपको अभी कड़ी मेहनत करके जीवन को सुधारने की कोशिश करनी होगी। अन्य लोगों का साथ अपेक्षा के अनुसार मिलता रहेगा, फिर भी उनकी क्षमता को समझने की कोशिश करनी होगी। परिवार की जो जिम्मेदारी आप पर है, उनका बोझ धीरे-धीरे कम होगा।

आपको अपनी परिस्थिति की जानकारी ठीक से न हो तो सोच-समझकर ही निर्णय लें। बड़ी रिस्क लेकर बड़ा फायदा प्राप्त करने की कोशिश से और नुकसान हो सकता है। लालच को हावी न होने दें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 20 September 2022
आप असंतुलन को दूर करने के लिए अपनी परिस्थिति का ठीक से अवलोकन करें। भावनात्मक रूप से लिए गए निर्णय की वजह से लोगों की नाराजगी बनी रहेगी, साथ में पैसों से संबंधित नुकसान भी हो सकता है। खुद के लिए किसी भी प्रकार की गलतफहमी न हो, इस बात का ध्यान रखना होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Saggitarius Daily Horoscope)
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 20 September 2022
आपके पुराने प्रयत्नों के अनुसार वर्तमान में फल प्राप्त हो सकता है। प्रॉपर्टी से संबंधित बड़ी समस्या पूरी तरह से खत्म हो सकती है। जिन बातों में आपका अभी तक नुकसान हुआ है, वह परिस्थिति बदलती हुई नजर आएगी। पैसों से जुड़े व्यवहार सफल साबित होंगे। फिर भी बारीकी से ध्यान देना होगा।

आपके द्वारा लिए गए बड़े निर्णय की वजह से लोगों का साथ कुछ हद तक ही मिलेगा। जब आप अपनी काबिलियत साबित करेगें, फिर से रिश्तों में बदलाव नजर आ सकता है। अभी का समय आपकी परीक्षा लेने वाला है। अपने काम पर पूरी तरह से ध्यान बनाए रखना होगा।

कुम्भ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 20 September 2022
आपके द्वारा की गई मेहनत की वजह से आपके साथ अन्य लोगों को भी बड़ा फायदा प्राप्त होता हुआ नजर आ रहा है। पुरानी घटनाओं का असर कम होगा, जीवन में नए सिरे से शुरुआत करने का मौका प्राप्त होगा। पुरानी बातों के बारे में सोच-विचार बिल्कुल न करें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 20 September 2022
अचानक स्वभाव में आ रहे बदलाव की वजह से कुछ बातों को समझ पाना आपके लिए संभव नहीं है। हर बात में धीरे-धीरे बदलाव लाएं। खुद के साथ और परिस्थिति के साथ भी लचीलापन रखना आपके लिए आवश्यक है। आपका व्यक्तित्व काफी हद तक बदलता हुआ नजर आएगा।
