आज के पंचांग के अनुसार 21 अक्टूबर 2022 को कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। एकादशी तिथि आज शाम 5 बजकर 22 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वादशी तिथि शुरू हो जायेगी।
Aaj Ka Rashifal 21 October 2022

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 21 October 2022
कम वक्त में ज्यादा काम पूरा करने की कोशिश करें। भागादौड़ का बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर न हो, इस बात का ध्यान रखें। जितना बड़ा लक्ष्य है, उतनी ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 21 October 2022
पैसों से संबंधित चिंता दूर करने के लिए ठोस कदम उठाने जरूरत है। प्रॉपर्टी या बड़ी खरीदारी के लिए बनाई गई योजना अमल में लाना संभव हो सकता है, इसके लिए परिवार के लोगों का साथ प्राप्त होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 21 October 2022 Love
विचारों का ठीक से अवलोकन करने की आवश्यकता है। हर एक काम में प्रगति करने की इच्छा और काम में असंतुलन होने से किसी एक दिशा में आगे बढ़ पाना संभव नहीं होगा। अपनी चिंताओं की चर्चा करीबी लोगों से करें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 21 October 2022
आर्थिक व्यवस्था सुधारने के लिए किए प्रयासों में सतर्कता बनाए रखें। अपनी जीवन शैली न बिगड़ने दें। व्यक्तित्व सुधारने के लिए किए गए प्रयत्न सफल होंगे। अभी भी मानसिक रूप से कुछ कामों के लिए आप तैयार नहीं हैं, खुद की भावनाओं को समझने की जरूरत है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
Rashifal Today
आपके निर्णय के कारण कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन हर अवसर आपके लिए फायदेमंद हो, ये जरूरी नहीं, इस बात को समझकर अवसर का चयन करें। मन में लालच न बढ़ने दें। परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेने होंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
Vocal News
Aaj Ka Rashifal 21 October 2022
काम की वजह से आपको सम्मान प्राप्त होगा। लोगों से प्राप्त हो रही प्रशंसा के कारण खुद के लिए नजरिया बदलेगा। प्रशंसा से व्यक्तित्व सुधारने में मदद सकती है। दूसरों की आलोचनाओं पर भी ध्यान रखें।

आपके निर्णय के परिणाम जानने की कोशिश करें। अभी नए निर्णय लेने से बचें। जब तक पुरानी बातें स्थिर नहीं होतीं, तब तक नई बातों की शुरुआत न करें। आर्थिक परिस्थिति सुधार नजर आ रहा है। परिवार की जरूरतों पर ध्यान देना होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 21 October 2022
युवा वर्ग का खुद के लिए विश्वास बढ़ता हुआ नजर आ रहा है, इस कारण आपके द्वारा जिम्मेदारियों को निभाने की कोशिश की जाएगी। अचानक से प्राप्त हुए अवसर पर ध्यान जरूर दें।

धनु दैनिक राशिफल (Saggitarius Daily Horoscope)
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 21 October 2022
परिवार से संबंधित निर्णय लेते समय सभी की राय समझने की कोशिश करें। पुरानी बुरी बातों का सोच-विचार करना वर्तमान को खराब कर सकता है। वर्तमान पर ध्यान देने की कोशिश करें।

आपके विचारों में स्पष्टता होने से कठिन निर्णय लिए जा सकते हैं। पुरानी बातों को भूलकर नई शुरुआत करें। इस कारण कई लोगों के साथ के रिश्ते बदल सकते हैं। किसी भी व्यक्ति को निजी जानकारी देते समय सतर्क रहें।

कुम्भ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 21 October 2022
आपकी सोच का असर सेहत पर नजर आएगा। पुरानी बातों के बारे में बार-बार विचार करने से नकारात्मक विचारों को बदल पाना मुश्किल होगा। जो व्यक्तिगत जीवन नाराजगी का कारण है, उससे दूर रहने की कोशिश करें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 21 October 2022
वक्त का ठीक से इस्तेमाल न करने से खुद के ऊपर बेकार का तनाव बढ़ते हुए नजर आ रहा है। जो लोग काम से आपको भटकाने की कोशिश कर रहे हैं, उनके साथ आज के दिन दूरियां बनाए रखना जरूरी होगा।
हमे फेसबुक और ट्वीटर पर फॉलो करें और हमारी हर एक खबर से जुड़े रहे Join us on Twitter Facebook | अगर आपके पास कोई फीडबैक है तोह हमे यहाँ भेजें फीडबैक | हमारे काम को और बेहतर करने में सपोर्ट करें Support Us | हमसे आप वालंटियर या कर्मचारी के तौर पर जुड़ सकतें हैं Join Now
इन् विषयों पर और अधिक पढ़ें -: एंटरटेनमेंट | स्पोर्ट्स | राजनीति | टेक्नोलॉजी | पड़ताल | बिज़नेस | हेल्थ | इतिहास नामा
क्या आप कोई खबर हमे भेजना चाहते हैं? आप चाहें तोह गोपनीय रूप से खबर भेज सकतें और चाहें तोह अपना नाम खबर पर दर्ज करवा सकतें हैं
