आज के पंचांग के अनुसार 22 अक्टूबर 2022 को कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और शनिवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज शाम 6 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज शाम 5 बजकर 13 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा।
Aaj Ka Rashifal 22 October 2022

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 22 October 2022
समस्या से अधिक परिस्थिति को आप अपने विचारों की वजह से कठिन बनाते हुए नजर आ रहे हैं। अपनी भावनाओं को दबाए रखने की गलती न करें। परिवार के लोगों के सामने अपनी समस्याओं को रखना आपके लिए जरूरी होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 22 October 2022
गलत लोगों की संगत का असर आपके व्यक्तिगत जीवन पर नजर आएगा। पैसों से संबंधित नुकसान के बारे में परिवार के लोगों को जानकारी जरूर दें। अगर कोई निर्णय गलत हुआ है तो उसे सुधारने का मौका आपको मिल सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 22 October 2022 Love
अपनी जिम्मेदारियां और अपेक्षाओं में संतुलन बनाए रखें। आर्थिक पक्ष मजबूत बनाना आपके लिए आवश्यक होगा। जिन कामों में आलस दिख रहा है, उसके कारण बड़ा अवसर हाथ से न छूटे, इस बात का ध्यान रखें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 22 October 2022
जीवन में आगे बढ़ने के लिए आपके द्वारा प्रयत्न बढ़ाए जा रहे हैं, लेकिन विचारों के कारण क्षमता के अनुसार काम कर कर पाना संभव नहीं होगा। लोगों पर विश्वास रखने की आवश्यकता है, तभी एक-दूसरे के साथ जुड़कर बड़े निर्णय लिए जा सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
Rashifal Today
अपनी अपेक्षा के अनुसार फल मिलने के बाद भी प्रसन्नता नहीं मिलेगी। बड़ा लाभ प्राप्त करने के लिए किए गए प्रयत्न सफल होंगे, लेकिन नियमों का ध्यान रखने की आवश्यकता है। परिवार के लोगों की आपके लिए रखी अपेक्षाओं को समझने की कोशिश करें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
Vocal News
Aaj Ka Rashifal 22 October 2022
लोगों की आलोचनात्मक बातों का असर आपके मन पर गहरा नजर आएगा। अपनी नाराजगी व्यक्त करते समय नए विवाद न हो, इस बात का ध्यान रखने की जरूरत है। किसी भी व्यक्ति के दबाव के कारण अपना निर्णय बदलने न दें।

व्यक्तिगत जीवन पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। केवल अपनी भावनाओं पर ध्यान देने की वजह से परिवार के लोगों की समस्याओं को समझ पाना आपके लिए कठिन होगा। यात्रा से संबंधित लिए गए निर्णय स्थगित करने पड़ सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 22 October 2022
जिन कामों से आपको आनंद प्राप्त होता है, उन पर ध्यान दें। घर की सजावट में किए गए बदलाव के कारण सकारात्मक ऊर्जा महसूस होगी। पुरानी चीजों का दान करें। नई खरीदारी करते समय अपनी क्षमता को ध्यान में रखना होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Saggitarius Daily Horoscope)
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 22 October 2022
परिवार के लोगों के द्वारा किए गए बदलाव पर ध्यान देने की आवश्यकता है। हर बार केवल उनकी गलतियों पर ध्यान देने से परिवार के लिए नकारात्मकता बढ़ सकती है। हर एक समस्या का समाधान मिल सकता है, लेकिन हल प्राप्त करने के लिए खुद में भी कुछ बदलाव करने की आवश्यकता है।

प्रयत्न करने के बाद भी अपनी परिस्थिति में बदलाव न देख पाना आपके लिए तनाव का कारण बन सकता है। अपने प्रयत्न जारी रखें। हर एक काम पर नियंत्रण बनाए रखना आपके लिए संभव होगा। अचानक से बड़ा खर्च होने की संभावना बन रही है।

कुम्भ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 22 October 2022
मित्रों के साथ हुई मुलाकात आपको आनंद देगी। पुराने रिश्तों को सुधारने के लिए दोनों पक्षों के द्वारा किए गए प्रयत्न गलतफहमी दूर कर सकते हैं। फिर भी एक-दूसरे का विश्वास प्राप्त करने के लिए वक्त लगेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 22 October 2022
अपनी क्षमता से अधिक खर्च करने की वजह से पैसों से संबंधित चिंता हो सकती है। अगले कुछ दिन आपके लिए काम से संबंधित बातों के लिए महत्वपूर्ण हैं।
हमे फेसबुक और ट्वीटर पर फॉलो करें और हमारी हर एक खबर से जुड़े रहे Join us on Twitter Facebook | अगर आपके पास कोई फीडबैक है तोह हमे यहाँ भेजें फीडबैक | हमारे काम को और बेहतर करने में सपोर्ट करें Support Us | हमसे आप वालंटियर या कर्मचारी के तौर पर जुड़ सकतें हैं Join Now
इन् विषयों पर और अधिक पढ़ें -: एंटरटेनमेंट | स्पोर्ट्स | राजनीति | टेक्नोलॉजी | पड़ताल | बिज़नेस | हेल्थ | इतिहास नामा
क्या आप कोई खबर हमे भेजना चाहते हैं? आप चाहें तोह गोपनीय रूप से खबर भेज सकतें और चाहें तोह अपना नाम खबर पर दर्ज करवा सकतें हैं
