आज के पंचांग के अनुसार 23 सितंबर 2022 को आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी की तिथि है। इस दिन प्रदोष व्रत है। पितृ पक्ष में पड़ने वाली इस तिथि को विशेष माना गया है। इस दिन त्रयोदशी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा।
Aaj Ka Rashifal 23 September 2022

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 23 September 2022
आपके जिन कामों में असंतुलन है, उनमें संतुलन बन सकता है। आपकी उम्मीद जागने की वजह से नए उत्साह के साथ काम कर पाएंगे। जिन बातों को आप बदल नहीं सकते हैं, उनके लिए संयम होने से तनाव और बेचैनी नहीं होगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 23 September 2022
आप अन्य लोगों के सामने सिर्फ बात करने की कोशिश न करें। बुरे विचारों से बचें और अपमान के डर का सामना अकेले ही करना पड़ सकता है। जीवन में बदलाव लाने के लिए सोच-समझकर आगे बढ़ें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal Love
अपनी हर एक खूबी का उपयोग करते हुए आगे बढ़ने की कोशिश आपके द्वारा की जाएगी। हर एक लक्ष्य के लिए कुछ न कुछ काम करते रहना आपके लिए आवश्यक होगा। परिस्थिति की सही जानकारी के बिना बड़ा निर्णय न लें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 23 September 2022
अभी तक जिस प्रकार से आपके द्वारा प्रयत्न किए जा रहे हैं, उन्हें जारी रखना होगा, तभी बदलाव नजर आएगा। आध्यात्मिक बातों की सहायता की वजह से व्यक्तित्व निखरता हुआ नजर आ रहा है। बदले हुए विचारों से आपके काम करने का तरीका बदल सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
Rashifal Today
बड़ी जिम्मेदारी निभाने के लिए आप खुद को सक्षम महसूस नहीं करेंगे, लेकिन खुद को थोड़ा आराम देकर अपनी क्षमता के अनुसार काम करते रहने की कोशिश करनी होगी। आपके आसपास के लोगों की उदासीनता आपके स्वभाव को बदल रही है। खुद के काम पर ध्यान देना होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
Vocal News
Aaj Ka Rashifal 23 September 2022
आपको सेहत से संबंधित चिंता रहेगी। लोगों के द्वारा बोली गई गलत बातों का मन पर गहरा असर हो सकता है। इन बातों की चर्चा करके भावनात्मक तकलीफ हो सकती है। इसलिए ऐसी बातों से बचें।

आपके द्वारा अभी तक की गई मेहनत का फल भले ही न मिले, लेकिन प्रयत्न करना जारी रखें। प्रयास करते समय सतर्कता रखें। अभी का समय संयम बनाए रखने का है। अचानक से आपकी परिस्थिति में बड़ा बदलाव कुछ दिनों में नजर आ सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 23 September 2022
आप किसी भी काम को हड़बड़ी में पूरा करने की कोशिश न करें। जिन बातों के लिए आपको आकर्षण महसूस होता है, उनके बारे में और जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करें। चुनिंदा मित्रों का साथ प्राप्त होता रहेगा। लोगों के द्वारा मिल रहे सुझाव पर ध्यान दें, आपकी समस्याओं का हल प्राप्त हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Saggitarius Daily Horoscope)
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 23 September 2022
आपकी अपेक्षा के अनुसार परिवार के लोगों का साथ न मिलने से काम का बोझ बढ़ता हुआ नजर आएगा। दिनभर व्यस्तता रहेगी। जिन जिम्मेदारियों को आप अकेले ही निभाने की कोशिश कर रहे हैं, उनमें दिक्कतें हो सकती हैं, लेकिन बड़ी जिम्मेदारियां आपके पूरी की जाएंगी।

हर एक काम का बारीकी से अवलोकन करने से बड़ी गलती को टाला जा सकता है। अभी का समय आपके लिए अत्यंत लाभदायक है। बड़े काम को पहले अंजाम तक पहुंचाने की कोशिश करें। किसी व्यक्ति के साथ के संबंध गहरे बनते हुए नजर आ रहे हैं, इस कारण अकेलापन दूर होगा।

कुम्भ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 23 September 2022
आपके लिए परिस्थिति कठिन है, लेकिन प्रयत्नों से बदला जा सकता है। हर एक बात का सामना डटकर करना होगा। अभी के समय में की गई मेहनत की वजह से कई कठिनाइयों को दूर कर पाना संभव हो सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 23 September 2022
आपको हर एक बुरी बात के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराना गलत है। इससे आपका नजरिया नकारात्मक बन रहा है। अपने संबंधों को सुधारने की कोशिश करें। जब तक आप अपने आपको नहीं बदलते हैं, तब तक बाहर की बातों का प्रभाव आप पर बना रहेगा।
