आज के पंचांग के अनुसार 26 नवम्बर 2022 को मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और शनिवार का दिन है। तृतीया तिथि आज रात 7 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। आज का पूरा दिन पार कर के देर रात 1 बजकर 14 मिनट तक शूल योग रहेगा।
Aaj Ka Rashifal 26 November2022

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 26 November 2022
जिस विषय की जानकारी नहीं है, उसके बारे में सोचने की आवश्यकता होगी। खुद के प्रयत्नों से ही समस्याओं के हल प्राप्त होंगे। भावनाओं में बहकर किसी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें, वर्ना दिक्कतें हो सकती हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 26 November 2022
मानसिक रूप से उतार-चढ़ाव महसूस होगा, इसका असर काम पर भी हो सकता है। आपके द्वारा लिए गए निर्णय के कारण परिवार के कुछ लोग नाराज रहेंगे, लेकिन कुछ लोग आपका साथ भी देंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 26 November 2022 Love
पैसों से संबंधित चिंता रहेगी, काम पर ध्यान देना होगा। आगे बढ़कर किसी बड़े काम पर नियंत्रण करने की कोशिश न करें। स्वभाव में जितना अधिक लचीलापन रखेंगे, उतनी आसानी से आगे बढ़ पाएंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 26 November 2022
विचारों में आ रहे बदलाव के कारण सोच में भी बदलाव होगा। जिस प्रकार से मानसिक स्थिति सुधरेगी, उसी प्रकार से आप लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रयत्न करते हुए नजर आ रहे हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
Rashifal Today
अपनी संकल्प शक्ति बरकरार रखते हुए कठिन निर्णय लेने की आवश्यकता है। अन्य लोगों के अहंकार और गुस्से का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन अपना पक्ष शांति से समझाने की कोशिश करें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
Vocal News
Aaj Ka Rashifal 26 November 2022
जिस लक्ष्य के लिए आप प्रयत्न कर रहे हैं, उससे संबंधित मेहनत और बढ़ाने की आवश्यकता है। व्यर्थ बात की वजह से अपनी एकाग्रता भंग न होने दें। यदि मानसिक रूप से आप स्थिर हैं, तब ही अन्य लोगों से मदद करने की कोशिश करें।

लोगों के साथ ठीक से बात न होने से गलतफहमी हो सकती है। इस कारण तनाव रहेगा। काम से संबंधित बातों पर ध्यान देना आपके लिए आवश्यक होगा। पुरानी बुरी बातों के बारे में विचार करके वर्तमान का निर्णय न बदलें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 26 November 2022
आपके किसी निर्णय को अन्य लोगों के दबाव के कारण बदलना पड़ सकता है। ये मानसिक रूप से कठिन होगा। व्यक्तिगत जीवन में अन्य लोगों की दखलअंदाजी को किस हद तक बर्दाश्त करना है, इस बारे में विचार जरूर करें।

धनु दैनिक राशिफल (Saggitarius Daily Horoscope)
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 26 November 2022
अधिकतर बातें मर्जी के अनुसार होने से प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक चिंता दूर होगी। पुराना कर्ज खत्म करने के लिए किए गए प्रयत्न की वजह से आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है।

जीवन शैली में बदलाव करने के लिए किए गए प्रयत्न सफल होंगे। आर्थिक पक्ष भी अपेक्षा के अनुसार मजबूत बना रहेगा। बेकार की चिंताएं दूर होंगी। अगले कुछ दिनों में बड़ी खरीदारी हो सकती है।

कुम्भ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 26 November 2022
चिंताओं को दूर करने के लिए करीबी व्यक्ति से मदद मिल सकती है। भावनात्मक रूप से आपको अकेलापन महसूस हो सकता है, लेकिन परिवार के लोग आपका पूरा साथ देने की कोशिश करेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 26 November 2022
जिस काम में आप पारंगत हैं, केवल उससे संबंधित जिम्मेदारियों को अपनाने की कोशिश करें। आगे बढ़कर नई बातें सीखना आपके लिए आवश्यक होगा। आपको योग्य लोगों का साथ प्राप्त होगा।
हमे फेसबुक और ट्वीटर पर फॉलो करें और हमारी हर एक खबर से जुड़े रहे Join us on Twitter Facebook | अगर आपके पास कोई फीडबैक है तोह हमे यहाँ भेजें फीडबैक | हमारे काम को और बेहतर करने में सपोर्ट करें Support Us | हमसे आप वालंटियर या कर्मचारी के तौर पर जुड़ सकतें हैं Join Now
इन् विषयों पर और अधिक पढ़ें -: एंटरटेनमेंट | स्पोर्ट्स | राजनीति | टेक्नोलॉजी | पड़ताल | बिज़नेस | हेल्थ | इतिहास नामा
क्या आप कोई खबर हमे भेजना चाहते हैं? आप चाहें तोह गोपनीय रूप से खबर भेज सकतें और चाहें तोह अपना नाम खबर पर दर्ज करवा सकतें हैं
