आज आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और मंगलवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज का पूरा दिन पार कर के देर रात 2 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। आज नवरात्रि का दूसरा दिन है। आज माता दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी का पूजन किया जायेगा।
Aaj Ka Rashifal 27 September 2022

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 27 September 2022
आप पुरानी बातें पीछे भूल कर नए नजरिए के साथ काम की शुरुआत करें। योजना के साथ लचीलापन रखना जरूरी होगा। उत्साह की वजह से काम करने का जज्बा बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। आर्थिक समस्या जल्द आप दूर कर पाएंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 27
September 2022
आपकी समस्याओं का हल प्राप्त होगा। अभी किसी भी काम में हड़बड़ी न करें। मित्रों के साथ छोटे-मोटे विवाद होने की संभावना है, इस कारण उदासीन महसूस होगा। आज विवादों से बचें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 27 September 2022 Love
पुरानी अटकी हुई बातों को पीछे छोड़ कर नए सिरे से काम करने की शुरुआत आपके द्वारा की जाएगी। आपका स्वभाव और विचार बदलते हुए नजर आ रहे हैं। जिन लोगों के साथ जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं, उनके साथ का संबंध सुधरता हुआ नजर आएगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 27 September 2022
आप अपनी परिस्थिति को समझने की कोशिश करें। वर्तमान पर ध्यान दें। भविष्य से संबंधित बातें तनाव बढ़ा सकती हैं। अभी के समय में केवल वर्तमान सुधारने की कोशिश करें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
Rashifal Today
आपको हर एक काम पर गंभीरता से विचार करने की वजह से निराशा हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ बढ़ती हुई दूरियां चिंता का कारण हो सकती हैं। अकेलापन बढ़ सकता है, इसका असर आपकी मानसिक स्थिति पर हो सकता है। नकारात्मक विचारों का काम पर असर न हो, इस बात का ध्यान रखें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
Vocal News
Aaj Ka Rashifal 27 September 2022
आप अपनी जिम्मेदारियां निभाने की कोशिश करें। किसी व्यक्ति के लिए क्रोध आपका नुकसान कर सकता है। अगर किसी व्यक्ति के साथ बातचीत बंद हुई है तो इस बारे में सोच-विचार करना बंद करें। परिवार के किसी व्यक्ति से प्राप्त हुआ मार्गदर्शन बेचैनी दूर कर सकता है।

भावनाओं में बहकर लिए गए निर्णय के कारण नुकसान होने की संभावना बन रही है। किसी भी निर्णय को अमल में लाने से पहले अपनी मानसिक अवस्था को स्थिर करना आपके लिए जरूरी होगा। लोगों के ऊपर बढ़ रही निर्भरता आपके लिए नुकसान का कारण हो सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 27 September 2022
आप नकारात्मक विचारों पर ध्यान न दें। क्रोध में लिया गया निर्णय आपके लिए नुकसान का कारण बन सकता है और पछतावा हो सकता है। परिवार के लोगों के लिए नाराजगी न रखें। अकेले काम करने की कोशिश न करें।

धनु दैनिक राशिफल (Saggitarius Daily Horoscope)
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 27 September 2022
पुरानी बातों के बारे में विचार करके बेचैनी बढ़ सकती है। लोगों को माफ करना आपके लिए जरूरी है। मानसिक तनाव दूर हो सकता है। भले ही किसी व्यक्ति के साथ रिश्ता ठीक न हो, लेकिन जब तक उनकी गलतियों को आप भूलते नहीं हैं, तब तक नए लोगों के साथ रिश्ता बना पाना मुश्किल होगा।

आपके व्यक्तिगत जीवन की बातें स्पष्ट होंगी, इन बातों से जुड़े अन्य लोगों को और समय देने की कोशिश करें। बड़ा निर्णय लेने से पहले उसके परिणामों को समझने की कोशिश करें। बड़ा निवेश या प्रॉपर्टी लेन-देन सोच-समझकर करें।

कुम्भ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 27 September 2022
योजनाओं की वजह से जीवन में बदलाव आ सकता है। जो आपके व्यक्तित्व को सुधारने के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। पैसों से संबंधित लिए गए गलत निर्णय को सुधारने का अवसर प्राप्त हो सकता है। किसी भी निर्णय को अमल में लाते समय दूरदृष्टि रखकर काम करें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 27 September 2022
आपकी पुरानी मेहनत की वजह से लक्ष्य पूरे होंगे, इस कारण प्रसन्नता रहेगी। अपने अहंकार को काबू में रखने की कोशिश करें। आध्यात्मिक बातों पर ध्यान दें। जिद से बचें, जो बातें खुद के लिए सही और महत्वपूर्ण हैं, उन पर ध्यान दें।
हमे फेसबुक और ट्वीटर पर फॉलो करें और हमारी हर एक खबर से जुड़े रहे Join us on Twitter Facebook | अगर आपके पास कोई फीडबैक है तोह हमे यहाँ भेजें फीडबैक | हमारे काम को और बेहतर करने में सपोर्ट करें Support Us | हमसे आप वालंटियर या कर्मचारी के तौर पर जुड़ सकतें हैं Join Now
इन् विषयों पर और अधिक पढ़ें -: एंटरटेनमेंट | स्पोर्ट्स | राजनीति | टेक्नोलॉजी | पड़ताल | बिज़नेस | हेल्थ | इतिहास नामा
क्या आप कोई खबर हमे भेजना चाहते हैं? आप चाहें तोह गोपनीय रूप से खबर भेज सकतें और चाहें तोह अपना नाम खबर पर दर्ज करवा सकतें हैं
