आज आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और बुधवार का दिन है। तृतीया तिथि आज का पूरा दिन पार कर के देर रात 1 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। आज नवरात्रि का तीसरा दिन है। आज माता दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा का पूजन किया जायेगा।
Aaj Ka Rashifal 28 September 2022

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 28 September 2022
सकारात्मकता होने से वर्तमान को सुधारने की कोशिश सफल हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ विवाद हो सकते हैं, लेकिन इस बात को नकारात्मक तरीके से न लें। अभी आप खुद में बदलाव लाने की कोशिश करें। व्यक्तिगत जीवन के लिए फोकस बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 28 September 2022
आप अपनी क्षमता और काबिलियत को समझने की कोशिश करें। जिन लोगों से आलोचना प्राप्त हो रही है, उनसे दूर रह कर व्यक्तिगत बातों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आर्थिक लेन-देन करते समय सतर्कता दिखाएं। पैसों से संबंधित निर्णय आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 28 September 2022 Love
आपको जिन बातों से दुख होता है, उनके संबंध में नजरिया बदलने की जरूरत है। जिस व्यक्ति पर आपने विश्वास रखा है, उस व्यक्ति के संबंध में नई बातें सामने आने से थोड़ी चिंता हो सकती है। ये व्यक्ति आपके लिए नकारात्मक नहीं है, फिर भी व्यक्तिगत बातों की जानकारी देने से बचें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 28 September 2022
आपके व्यक्तिगत जीवन से संबंधित अनेक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आपको चिंता भले ही महसूस न हो, लेकिन योजना पर काम न करने की वजह से अपेक्षित बदलाव नहीं हो रहा है। किसी एक ही बात पर फोकस रखकर लक्ष्य पूरा करने की कोशिश करें, तभी अटकी हुई बातों को सुलझाना संभव होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
Rashifal Today
आप किसी भी बदलाव पर रोक लगाने की कोशिश न करें। बेचैनी रहेगी, लेकिन इस बेचैनी के कारण आप अपनी समस्याओं का हल ढूंढने की ज्यादा कोशिश करेंगे। परिवार के लोगों के साथ विवाद होने से नकारात्मकता महसूस हो सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
Vocal News
Aaj Ka Rashifal 28 September 2022
आपके द्वारा बोली गई बातें और वर्तमान में संतुलन न होने से चिंता हो सकती है। लोगों से अधिक अपेक्षा रखना आपके लिए दुख का कारण बन सकता है। अपने विचारों में सकारात्मकता बढ़ाने की कोशिश करनी होगी, तभी सामने वाले लोगों के दुख दूर हो सकते हैं।

आपका विश्वास बढ़ने से बड़ी समस्या सुलझेगी। परिवार के लोगों का साथ मिलने से समाधान महसूस होगा और अपने काम पर ध्यान देने की कोशिश करें। वक्त के साथ आपकी परिस्थिति सुधरती हुई नजर आ रही है। किसी भी बात से संबंधित हड़बड़ी न करें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 28 September 2022
इस वक्त भविष्य संबंधी बातों की चिंता करने से आपकी तकलीफ बढ़ सकती है। अभी भविष्य की बजाय वर्तमान पर ध्यान दें। आपकी समस्याएं बढ़ती हुई नजर आ रही हैं, लेकिन उनका हल भी तुरंत प्राप्त हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Saggitarius Daily Horoscope)
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 28 September 2022
आज आपको लोगों का साथ अपेक्षा के अनुसार मिलता रहेगा। परिवार के लोगों के साथ बिताए हुए वक्त की वजह से आनंद महसूस होगा। पुरानी बातों की चर्चा न करें। एक-दूसरे के लिए गलतफहमियां दूर होंगी, लेकिन रिलेशनशिप सुधरने में और वक्त लग सकता है।

जल्दबाजी में किए गए काम की वजह से किसी महत्वपूर्ण विषय को आपके द्वारा नजरअंदाज किया जा सकता है। जिस तकलीफ से आप गुजर रहे हैं, उससे दूर भागने की कोशिश बिल्कुल न करें, उसका सामना करें। अगले कुछ दिनों में बड़ा बदलाव नजर आएगा।

कुम्भ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 28 September 2022
आपको बेचैन करने वाली बातों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। जितना अधिक आप खुद को स्थिर बनाए रखेंगे, उतनी आसानी से काम करना संभव होगा। भविष्य संबंधित चिंता होने से वर्तमान बिगड़ रहा है, इस बात का ध्यान रखें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 28 September 2022
आप अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें, तभी आप अपने लक्ष्य की ओर बढ़ पाएंगे। प्रयत्न में सतर्कता न रखना और तैयारी न करना आपके लिए तकलीफ का कारण बन सकता है।
हमे फेसबुक और ट्वीटर पर फॉलो करें और हमारी हर एक खबर से जुड़े रहे Join us on Twitter Facebook | अगर आपके पास कोई फीडबैक है तोह हमे यहाँ भेजें फीडबैक | हमारे काम को और बेहतर करने में सपोर्ट करें Support Us | हमसे आप वालंटियर या कर्मचारी के तौर पर जुड़ सकतें हैं Join Now
इन् विषयों पर और अधिक पढ़ें -: एंटरटेनमेंट | स्पोर्ट्स | राजनीति | टेक्नोलॉजी | पड़ताल | बिज़नेस | हेल्थ | इतिहास नामा
क्या आप कोई खबर हमे भेजना चाहते हैं? आप चाहें तोह गोपनीय रूप से खबर भेज सकतें और चाहें तोह अपना नाम खबर पर दर्ज करवा सकतें हैं
