आज के पंचांग के अनुसार 29 नवम्बर 2022 को मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और मंगलवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 53 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा।
Aaj Ka Rashifal 29 November2022

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 29 November 2022
चिंताएं ज्यादा रहेंगी, लेकिन वर्तमान में जो परिस्थिति है, केवल उस पर ध्यान रखते हुए काम करें। जैसे-जैसे वर्तमान की परिस्थितियां सुलझेंगी, भविष्य संबंधी बातों में स्पष्टता दिखेगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 29 November 2022
अन्य लोगों के साथ अपनी तुलना करने से नाकामयाबी महसूस होगी। जिस वजह से आप अपनी तुलना कर रहे हैं, उस वजह को दूर करने की कोशिश करनी होगी। अभी तक आपने जो प्रगति हासिल की है उसका अवलोकन जरूर करें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 29 November 2022 Love
अपनी संगत सुधारने की कोशिश करें। जिस प्रकार की आपकी संगत है, उसी प्रकार से विचार बनते हुए नजर आ रहे हैं। जो लोग अपने काम के लिए गंभीर हैं, उनके साथ समय बिताने की कोशिश करें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 29 November 2022
जो काम महत्वपूर्ण है, केवल उन पर ध्यान रखें। अभी के समय में आपकी इच्छा शक्ति प्रबल बनाए रखना आपके लिए आवश्यक है। किसी भी वजह से खुद को निराश न होने दें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
Rashifal Today
अन्य लोगों के काम से अधिक अपने काम पर ध्यान देने से कुछ लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आप पर लगे हुए गलत इल्जाम के कारण लोगों की नाराजगी बढ़ती हुई नजर आ रही है। अपने कर्तव्य को ठीक से निभाने की कोशिश करें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
Vocal News
Aaj Ka Rashifal 29 November 2022
नकारात्मक विचारों के कारण अकेलापन महसूस होगा। अभी खुद को मानसिक रूप से बेहतर बनाने की कोशिश करें। जितना हो सके उतना सेहत और व्यक्तिगत जीवन को सुधारने की कोशिश करें।

पुराने बिगड़े हुए संबंध सुधारने का अवसर आपको मिल सकता है, इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करें। आपके द्वारा किसी भी व्यक्ति की भावनाओं को ठेस न पहुंचे, इस बात का ध्यान रखें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 29 November 2022
अपने नकारात्मक विचारों से बाहर निकलकर परिस्थिति को ठीक से जानने की कोशिश करें। नए लोगों के साथ जुड़ने से उदासीनता दूर होगी। नई दृष्टि नए विचारों के साथ मिलेगी।

धनु दैनिक राशिफल (Saggitarius Daily Horoscope)
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 29 November 2022
धीरे-धीरे प्रयत्न करते हुए अपनी परिस्थिति बदलने की कोशिश करें। अभी के समय में थोड़ा अकेलापन महसूस हो सकता है, लेकिन अकेले रहकर किए गए काम की वजह से खुद के लिए विश्वास बढ़ने लगेगा।

अन्य लोगों के कारण व्यक्तिगत परेशानियां बढ़ने की संभावना है। किसी भी परिस्थिति में अन्य लोगों का दबाव न बनने दें। व्यक्तिगत दायरा बनाए रखें। अपने कर्तव्यों को निभाने की कोशिश करते रहें।

कुम्भ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 29 November 2022
परिस्थिति कठिन होने के बाद भी अपनी इच्छाशक्ति के जरिए तय की गई बातों को पूरा करना आपके लिए संभव हो सकता है। आज भागदौड़ अधिक रहेगी। काम से संबंधित किसी भी बात को नजरअंदाज न करें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 29 November 2022
परेशानियों के बाद भी केवल किसी एक ही बात पर ध्यान रखते हुए आप उसे सुलझाने की कोशिश करेंगे। पुराने अनुभवों का इस्तेमाल करते हुए वर्तमान को बेहतर करने की कोशिश करें।
हमे फेसबुक और ट्वीटर पर फॉलो करें और हमारी हर एक खबर से जुड़े रहे Join us on Twitter Facebook | अगर आपके पास कोई फीडबैक है तोह हमे यहाँ भेजें फीडबैक | हमारे काम को और बेहतर करने में सपोर्ट करें Support Us | हमसे आप वालंटियर या कर्मचारी के तौर पर जुड़ सकतें हैं Join Now
इन् विषयों पर और अधिक पढ़ें -: एंटरटेनमेंट | स्पोर्ट्स | राजनीति | टेक्नोलॉजी | पड़ताल | बिज़नेस | हेल्थ | इतिहास नामा
क्या आप कोई खबर हमे भेजना चाहते हैं? आप चाहें तोह गोपनीय रूप से खबर भेज सकतें और चाहें तोह अपना नाम खबर पर दर्ज करवा सकतें हैं
