आज के पंचांग के अनुसार 6 सितंबर 2022 को भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी की तिथि है। आज के दिन ही परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। ये तिथि भगवान विष्णु को समर्पित हैं।
Rashifal 6 September 2022

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal 6 September 2022
आप दूसरों की बातों की वजह से अपने लक्ष्य से न भटकें, चंचलता के कारण गलतियां हो सकती हैं। काम से ध्यान भटकता हुआ नजर आ रहा है। महत्वपूर्ण बात को नजरअंदाज न करें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
आप अपनी इच्छा शक्ति बनाए रखें, अहंकार काबू में रखें। कोई आपकी गलतियों का इस्तेमाल आपके खिलाफ कर सकता है। अनजाना भय दूर करने की कोशिश करें। अपयश और मानहानि से डरकर सच का साथ न छोड़ें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
Aaj Ka Rashifal Love
आपको बढ़ रही भागदौड़ की वजह से मानसिक रूप से थकान हो सकती है। आज महत्वपूर्ण काम को पूरा करने की कोशिश करें, लेकिन काम पूरा न होने से निराश न हों। अपनी क्षमता और अपेक्षा में संतुलन बनाए रखें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
आपकी परिस्थिति काफी हद तक पक्ष में होने के बावजूद भी नकारात्मक विचार के कारण काम में बदलाव करने का मन बन सकता है। वर्तमान और भविष्य से संबंधित बातों को ध्यान में रखते हुए काम करने की आवश्यकता है। विचारों में आ रहे बदलाव की सहायता से भविष्य को बदल पाना संभव है, इस बात का ध्यान रखें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
Rashifal Today
अपनी अपेक्षाएं और वास्तविकता दोनों में भी असंतुलन होने से चिंता बढ़ सकती है। अपने विचारों के जरिए आप परिस्थिति को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ठीक से काम न करने की वजह से बदलाव नहीं होगा। अभी आगे बढ़कर बड़े बदलाव करने की कोशिश न करें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
Vocal News
आपकी लोगों के साथ हुई बातचीत की वजह से जो चीजें आप अभी तक नजरअंदाज कर रहे हैं, उनके बारे में बड़ी जानकारी मिल सकती है। परिवार और मित्रों के जीवन में किस हद तक दखल देना है, इस बात को समझने की आवश्यकता है। जो बातें भावनात्मक रूप से आपके लिए तकलीफदायक हैं, उनसे बचें।

आपके द्वारा पैसों से संबंधित लिए गए निर्णय की वजह से नुकसान की भरपाई कर पाना संभव हो सकता है। बड़ा निवेश करने से बचें, योजना बनाकर आप भविष्य के आर्थिक पक्ष सुरक्षित कर सकेंगे। अभी जमीन की खरीदारी के काम न करें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
आपके लिए जो अवसर अपेक्षित हैं, वह कुछ दिनों में प्राप्त होते हुए नजर आ रहे हैं। लक्ष्य हासिल करने के लिए व्यक्तित्व में उचित बदलाव करने की जरूरत है। खुद की गलतियों का एहसास होने से जीवन में बदलाव होता हुआ नजर आ रहा है। जिन लोगों के साथ रिश्ते बदल रहे हैं, उनके बारे में फिलहाल चिंता न करें।

धनु दैनिक राशिफल (Saggitarius Daily Horoscope)
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
आपका काम आसान होने के बाद भी केवल वक्त का ठीक से इस्तेमाल न होने से आप खुद के लिए समस्या बढ़ा सकते हैं। लोगों की अपेक्षा को किस हद तक महत्व देना है और अपनी जिम्मेदारी क्या है, इन दोनों बातों का अवलोकन जरूर करें।

आपको परिवार के हर एक व्यक्ति की चिंता के कारण आज शारीरिक ऊर्जा की कमी हो सकती है। किसी व्यक्ति के साथ पारदर्शिता न रखने से एक-दूसरे की विचारों को समझ पाना कठिन रहेगा, जिससे गलतफहमियां बढ़ सकती हैं।

कुम्भ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
जिस प्रकार का लक्ष्य आप प्राप्त करना चाहते हैं, उसके लिए मेहनत और संयम से कठिनाइयों का सामना करने के लिए तैयार रहें। यह लक्ष्य आपको जल्दी ही प्राप्त होगा, लेकिन उसे प्राप्त करने का मार्ग कठिन है। किसी भी रुकावट के कारण प्रयत्न करना न छोड़ें।

बातें और व्यक्ति आपके दिल के करीब हैं, उन्हें सुरक्षित रखने की भावना बढ़ती हुई नजर आ रही है। लोग किस प्रकार के विचार आपके लिए रखते हैं, इस बात को जान पाना संभव होगा। अभी के समय में परिस्थिति की सच्चाई अपने आप सामने आने लगेगी, इस कारण बड़े नुकसान को टाल पाना संभव हो सकता है।