अब्दु जिनको एक बड़े रियलिटी शो से ऑफर आया है। यह जैकपॉट अब्दु के लिए एक सुनहरा मौका लाया है।
दरअसल, अब्दु को बिग बॉस का अंग्रेजी वर्जन बिग ब्रदर के लिए कॉल आया है जिसमें अब अब्दु जाकर लोगों को इंटरटेन करेंगे।
बिग बॉस करने के बाद जहां एक तरफ लोगों की किस्मत चमक जाती है तो वहीं दूसरी तरफ किसी की किस्मत में ग्रहम लग जाता है।
जहां एक तरफ घर से निकलने के बाद सौंदर्या शर्मा को फिल्में मिली है।
अब्दु रोजिक दिखने में बहुत छोटे लगते है लेकिन उनकी आयु 19 वर्ष है। देखने में वे बहुत प्यारे लगते हैं।
यह बताना ज़रूरी है कि वह नाबालिग नहीं है। अब्दुल राजिक एक तजाकिस्तान के गायक और रैपर हैं।
वह दुनिया के सबसे छोटे गायक हैं। वह ताजिकिस्तान से ताल्लुक रखते हैं।
और उसका एक Youtube चैनल है जिसका नाम Avlod Media है जिसके 580k से अधिक ग्राहक हैं।
वह जल्द ही सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आने वाले हैं।
हसबुल्ला से लड़ते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्होंने काफी प्रसिद्धि हासिल की।
अब्दु रोज़िक और हसबुल्ला जैसे नेटिज़न्स अपनी छोटी ऊंचाई और महान व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं।
कई Youtube वीडियो द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अब्दु रोज़िक बचपन में रिकेट्स से पीड़ित थे।
और उनके परिवार की आर्थिक समस्याओं के कारण, वे उनका इलाज नहीं करवा सके, जिसके कारण उनका कद कम उम्र में ही स्थिर हो गया।
हालांकि अब्दुल राजिक ने खुद इस बयान की पुष्टि नहीं की है।
फॉलोअर्स

अपनी खनखनाती आवाज के चलते अब्दु दुनियाभर के लोगों के चहेते बने हुए हैं।
वह बीते काफी समय से सिंगिंग की दुनिया में अपना योगदान दे रहे हैं।
अब्दु को पहली बार ताजिक रैप सॉन्ग्स गाने के उनके हुनर ने लाइमलाइट दिलाई थी।
दुनिया के सबसे छोटे सिंगर का खिताब पाने वाले अब्दु का रैप सॉन्ग ‘ओही दिल जोर’ दुनियाभर में पॉपुलर हुआ था।
जिसके बाद उन्हें एक स्टार का दर्जा दिया जाने लगा अब्दू के इंस्टाग्राम पर काफी फॉलोअर्स है।
उन्हें इंस्टा पर 4.8 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते है। अबतक सिंगर ने 482 पोस्ट किए है और वो 66 लोग को फॉलो करते है।
रोजिक पहनते हैं सोने के जूते
घरवालों पर भी अब्दु अपनी क्यूटनेस का जादू जमकर चला रहे हैं।
19 साल के राजिक शो में काफी पॉपुलर हो गए हैं। इसी के साथ उनके साथ लाई गई चीजें भी काफी दिलचस्प और पॉपुलर हो रही हैं।
शो से जुड़ा अब्दुल राजिक हाल ही में घरवालों के साथ नजर आ रहे हैं और वो उन्हें सोने के जूते दिखा रहे हैं।
अब्दू राजिक बिग बॉस के घर में बेहद महंगा और गोल्ड स्टीकर वाला जूता लेकर आए हैं।
जिसके बारे में वो वीडियो में बात करते नजर आ रहे हैं।
अब्दु की महंगी गाडियां
अब्दु की लग्जरी गाड़ियों की लिस्ट में सबसे महंगी कार रोल्स रॉयस घोस्ट हैं।
उन्होंने इस कार को खास बनाने के लिए इसके नंबर प्लेट पर अपना नाम लिखवाया हैं।
भारत में रोल्स रॉयस घोस्ट की कीमत 6.95 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) हैं।
अब्दु के कार कलेक्शन में एक और लग्जरी कार मर्सिडीज-बेंज सी-क्लास भी शामिल हैं और कीमत 60 लाख से अधिक हैं।