भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के मौत के बाद उनकी मां ने समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ धारा 306 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज करवाया था लेकिन दोनो आरोपी फरार चल रहे थे।
तो वहीं खबर सामने आई हैं कि बीती रात आरोपी समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।
गाजियाबाद पुलिस के अनुसार समर सिंह को चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी राजनगर एक्सटेंशन से पकड़ा गया। इनको पकड़ने के लिए तीन टीमें बनाई गई थी।
आपको बता दे एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत सारनाथ के एक होटल में हुआ था जहां उनका शव पंखे के सहारे लटकते हुए 26 मार्च को मिला था।