बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक गुड न्यूज सामने आई है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बाद बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर भी माता-पिता बन गए हैं। हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री बिपाशा बसु ने शनिवार को बेटी को जन्म दिया। बिपाशा 46 साल की उम्र में मां बनी हैं।
बिपाशा की पर्सनल लाइफ हमेशा सुर्खियों में रहीं। हालांकि बिपाशा से उनके पति करण ग्रोवर 4 साल छोटे हैं लेकिन ये दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं।
बिपाशा ने छोटे एक्टर से की शादी
राज, जिस्म और धूम 2 जैसी फिल्मों में अपनी हॉट अदाओं से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली बिपाशा ने 2016 में जब बिपाशा और करण की शादी हुई तब हर कोई चौंक गया था। इसके पीछे वजह थीं कि कई हिट फिल्में करने के बाद काफी मशहूर बिपाश ने कथित तौर पर अपने अफेयर के बाद करण ग्रोवर जैसे छोटे से एक्टर से शादी की थी।
इतना ही नहीं करण की विपाशा से पहले दो शादियां हो चुकी थी और उनसे तलाक ले चुके थे। उनकी पहली पत्नी का नाम श्रद्धा निगम और दूसरी पत्नी का नाम जेनिफर विंगेट था।

आपको बता दें करण ग्रोवर पहली बीबी से एक साल ही शादी निभा पाए थे। उन्होंने पहली बार 2008 में शादी की थी और 2009 में तलाक ले लिया था। वहीं दूसरी पत्नी से 2012 मे शादी की और 2016 में तलाक ले लिया था।
बिपाशा बासु और कारण ग्रोवर की पहली मुलाकात
आपको बता दें करण ग्रोवर की बिपाशा से मुलाकात 2015 में फिल्म अलोन के सेट पर हुई थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ी और दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे और 30 अप्रैल 2016 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
बिपाशा की शादी की खास बात ये थी कि दोनों की शादी का रिसेप्शन मुंबई में हुआ जिसमें सलमान खान समेत अन्य फिल्मी सितारें जुटे थे।
बिपाशा के शादी से पहले थे कई अफेयर
बिपाशा की जिंदगी में करण ग्रोवर से पहले कई नामी एक्टर आए जिनके साथ उनका नाम लंबे समय तक जुड़ा। लेकिन उनसे उनका ब्रेकअप हो गया। बिपाशा का सबसे पहले अफेयर मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन से जुड़ा था।
मॉडलिंग करियर के दौरान दोनों की दोस्ती हुई थी। इसके बाद फिल्म राज में उनके को-स्टार रहे डिनो मोरिया के साथ उनका रिलेशन चर्चा में आया लेकिन 2002 में उनके बीच ब्रेकअप हो गया।
यही नहीं जान इब्राहिम के साथ बिपाशा की जोड़ी लोगों ने खूब पसंद की थी। 9 साल तक दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहे और दोनों अलग हो गए बताया जाता है बिपाशा जॉन पर शादी करने के लिए दबाव बना रही थीं। और जिसके बाद इन दोनो का रिश्ता का टूट गया।

इनके अलावा बाहुबली साउथ एक्टर राणा दग्गुबती के साथ बिपासा का नाम जुड़ा। आपको बता दें राणा दग्गुबती साथ विपाशा ने दम मारो दम फिल्म में काम किया था। जिसके बाद दोनों के बीच अफेयर रहा लेकिन उसके बाद दोनों अलग हो गए क्योंकि रिपोर्ट की माने तो राणा ने उन्हें चीट किया था।
इसके अलावा सैफ अली खान से फिल्म रेस-2 के दौरान नजदीकियां बढ़ने की खबरें आईं लेकिन 2012 में सैफ ने करीना कपूर से शादी कर ली।
एक्टर हरमन बवेजा के साथ 2014 में बिपाशा ने एक ट्टीट के जरिए खुलासा किया था कि वो और हरमन कपल हैं। हालांकि 6 महीने बाद दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया लेकिन क्या कारण था। इसका राज आज तक पता नहीं चला।
बिपाशा ने नन्ही परी को दिया है जन्म
बिपासा अब करण के साथ अपनी जिंदगी में खुश हैं। अब तो दोनों माता पिता बन गए हैं और जिस ववजह से उनकी खुशियां और बढ़ गई है।
आपको बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर सिनेमा जगत के पावर कपल हैं और अब फैंस सोशल मीडिया पर दोनों को बधाई दे रहे हैं।
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अब तक सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट तो शेयर नहीं किया। लेकिन कपल की टीम की तरफ से ये जानकारी फैंस को दी गई है और बताया गया है कि बिपाशा और करण के घर नन्ही परी आई है, जिसके बाद से ही बिपाशा और करण को बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है।
सोशल मीडिया पर फैंस कपल को बधाई दे रहे हैं। हालांकि, अब हर कोई बिपाशा की नन्ही परी की एक झलक पाने का बेसब्री इंतजार कर रहा है।