क्या आपको कभी चॉक, मिट्टी, बर्फ या रबड़ खाने का मन करता है? या फिर क्या आप कभी किसी ऐसे व्यक्ति से मिले हैं जिनको इन चीज़ों को खाने की इच्छा होती हो?
अगर हां, तो हम आपको बता दें कि ये एक ईटिंग डिसऑर्डर है, जिसे पिका के नाम से जाना जाता है।
आपको बता दें जो लोग आयरन या ज़िंक की कमी से पीड़ित होते हैं, उन्हें चॉक, मिट्टी बर्फ या फिर रबड़ खाने का मन करता है।
अगर इसके इलाज की बात करें तो डॉक्टर से बात करके और शरीर की आवश्यकता के अनुसार सप्लीमेंट्स लेकर इसका इलाज किया जा सकता है।
कुछ मामलों में मनोचिकित्सक की सलाह लेने से भी मदद मिलती है, अगर पिका एक मनोरोग संबंधी समस्या है।