टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 2020 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वो अब सिर्फ IPL में खेलते हुए नजर आते हैं। उम्मीद की जा रही है कि 2023 का IPL उनके लिए अंतिम होगा।
2022 के आईपीएल में उन्होंने पहले संस्करण में कप्तानी नहीं की थी। उनकी जगह टीम के दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को कप्तानी सौंपी गई थी। लेकिन उनकी कप्तानी में टीम को लगातार हार झेलनी पड़ी।
जिसके बाद जडेजा ने कप्तानी छोड़ दी थी। और फिर से MS धोनी ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली थी।
वसीम जाफर ने नए कप्तान का सुझाया नाम
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और किंग्स इलेवन पंजाब के नए कोच वसीम जाफर ने धोनी के अलावा एक ऐसे भारतीय खिलाड़ी का नाम सुझाया है जो CSK को आगे ले जाने का काम करेगा।

जाफर ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बात करते हुए कहा, ‘वे ड्वेन कॉनवे के साथ बने रहेंगे। मुझे नहीं पता कि CSK का अगला कप्तान कौन होगा, लेकिन अगर एमएस धोनी किसी और खिलाड़ी को देखते हैं।
तो वो ऋतुराज गायकवाड़ हो सकते हैं। मुझे लगता है कि गायकवाड़ धोनी के बाद टीम का नेतृत्व कर सकते हैं और शायद उन्हें कुछ जिम्मेदारी दे सकते हैं। क्योंकि वो युवा हैं। महाराष्ट्र के कप्तान भी रह चुके हैं।
वे उन्हें अगले लीडर के रूप में विकसित कर सकते हैं।
आपको बता दें गायकवाड़ को इस साल चेन्नई सुपर किंग्स ने रिटेन किया है। ऋतुराज गायकवाड़ 2021 के आईपीएल में ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी थे।
2022 के आईपीएल में उन्हें सीएसके ने 6 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। लेकिन वो इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे। उन्होंने 14 मैचों में 26.28 के औसत से 368 रन बनाए थे।
इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 130 से नीचे का रहा था। इस साल सीएसके गायकवाड़ से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है।
तो वहीं वसीम जाफर ने न्यूजीलैंड के खिलाड़ी डेवोन कनवे की भी बात की। ऐसे में ये भी हो सकता है कि CSK डेवोन कॉनवे को ही कप्तान बना दे। क्योंकि CSK हमेशा से ही अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा जताती है।
बेन स्टोक्स भी हो सकते हैं कप्तान
यही नहीं अगर CSK ऑक्शन में इंग्लैंड के टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स को अपनी टीम में शामिल करती है तो वो CSK की अगुवाई जरूर कर सकते हैं। और टीम के लिए वो महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि अभी देखना दिलचस्प होगा कि ऑक्शन में CSK किस किस पर दांव लगाती है।
यही नहीं टीम ने मोइन अली को भी जोड़े रखा है। ऐसे में वो भी टीम की कप्तानी कर सकते हैं।
रिटेन किए गए खिलाड़ी
अगर बात करें CSK के द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियों की इसमें एमएस धोनी जो कि कप्तान हैं।
उनके अलावा अंबाती रायडू, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे, ड्वेन प्रिटोरियस, महीश तीक्ष्णा, मतीशा पथिराना, मिचेल सैंटनर, मोइन अली, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, राजवर्धन हंगरेरकर, रवींद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दूबे, सिमरजीत सिंह, सुभ्रांशु सेनापति और तुषार देशपांडे का नाम शामिल है।