ऋषि कपूर की गुजरे दो साल हो गए हैं। लेकिन उनके जाने का सबसे ज्यादा असर उनकी पत्नी नीतू कपूर के जीवन में पड़ा है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि जब ऋषि जी का निधन हुआ तो मैं डिप्रेशन में चली गई थी। इसके साथ उन्होंने बताया कि वह कैसे इन सब चीजों से बाहर निकली।
नीतू ने इंटरव्यू में बात करते हुए बताया कि जब मेरे पति का निधन हुआ तो मैं डिप्रेशन का शिकार हो गई थी। इससे निकलने के लिए मुझे साइकाइट्रिस्ट का सहारा लेना पड़ा था। इससे निकलने में मुझे डॉक्टर ने काफी मदद की। हालांकि, मुझे बाद में इस बात का एहसास हुआ कि डॉक्टर जो बता रहा है, उससे कहीं ज्यादा मैं स्ट्रॉन्ग हूं।
नीतू ने आगे कहा, डॉक्टर मुझे जिन चीजों को करने की सलाह दे रहे थे, वो सब मैं पहले से जानती थी। इसके बाद मैंने उनके पास जाना बंद कर दिया। वहीं मैंने खुद को कपूर साहब को याद ना करना और अपने इमोशन पर काबू पाने की कोशिश करने लगी। इसी के साथ मैंने खुद को मजबूत बनाने का फैसला भी किया।
नीतू कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी आखिरी फिल्म साल 2013 में बेशरम आई थी। इसमें वह बेटे रणबीर कपूर के साथ मुख्य भूमिका में नजर आईं थीं। लेकिन एक्ट्रेस धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म ‘जुगजुग जियो’ से कमबैक कर रही हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज हुआ है। एक्ट्रेस की यह फिल्म 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। नीतू फिलहाल डांस रिएलिटी शो ‘डांस दीवाने जूनियर’ जज कर रही हैं। बता दें, ऋषि कपूर का 30 अप्रैल, 2020 को निधन हुआ था। एक्टर ल्यूकेमिया नाम की बीमारी से लंबे समय से पीड़ित थे।