फिल्मी दुनिया में कई सारे स्टार हैं जिनके लाखों करोड़ों फैन हैं और ये फैन हमेशा अपने पसंदीदा स्टार पर प्यार लुटाते हुए नजर आते हैं। लेकिन अब एक ऐसा मामला सामने आया है जो शायद भरोसा करने लायक नहीं है।
सोचिए जो फैंस अपने स्टार पर इतना सारा प्यार लुटाते है उनकी एक झलक पाने को बेकरार रहते हैं। वही फैंस अगर गुस्सा हो जाए तो क्या होगा? दरअसल खेसारी लाल यादव के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन दिनों अक्षरा सिंह बदलापुर महोत्सव में बिजी चल रही हैं। बदलापुर महोत्सव के दूसरे दिन जैसे ही वो परफॉर्म करने स्टेज पर पहुंची तो वहां हंगामा हो गया। यहां तक कि लोगों ने मंच पर पत्थर भी फेंके।
आखिर पूरा मामला क्या है?
दरअसल अक्षरा सिंह भोजपुरी की लोकप्रिय स्टार्स में शुमार हैं। रिपोर्ट्स की माने तो बदलापुर महोत्सव में अक्षरा अपने ही गानों पर स्टेज पर डांस कर रही थी। तभी जौनपुर में बवाल शुरू हो गया।
मामला इतना आगे बढ़ा कि महोत्सव में मौजूद लोगों ने मंच पर पत्थर भी फेंकने शुरू कर दिए। वहां पर मौजूद लोगों के लिए ये एक चौंकाने वाली घटना थी। कई लोग ऐसे भी थे जिन्होंने एक्ट्रेस पर कागज भी फेंका।
लोगों से जिस तरीके से अक्षरा के साथ व्यवहार किया उससे वो आग बबूला हो गई और अक्षरा सिंह लोगों की हरकतों से नाराज होकर स्टेज छोड़कर चली गईं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जौनपुर के बदलापुर महोत्सव में अक्षरा के अलावा हर हर शम्भू गाने की सिंगर अभिलिप्सा पांडा भी मौजूद थीं। दोनों ही स्टार्स को देखने के लिये भीड़ जमा हुई और इतना बड़ा बवाल हो गया।
अक्षरा सिंह ने छोड़ा बीच में ही स्टेज
दरअसल कभी भी कोई स्टार नहीं चाहेगा कि उसके साथ ऐसा व्यवहार हो। अगर फैंस ऐसा करेंगे तो लाजमी सी बात है कि उन्हें गुस्सा आएगा ही। अक्षरा सिंह ने भी कभी नहीं सोचा होगा कि उनके कार्यक्रम में ऐसा होगा। यही वजह थी कि वो गुस्से में स्टेज छोड़कर चली गईं।
अक्षरा के बाद महोत्सव में शामिल हुए बीजेपी विधायक रमेश मिश्रा ने लोगों की हरकतों पर गुस्सा जाहिर किया है। इतना सब होने के बाद आखिरकार उन्हें मंच से ही प्रोग्राम का समापन करना पड़ा और वो आगे परफॉर्म नहीं कर सकी।
अक्षरा सिंह के इवेंट में भीड़ इतनी बेकाबू हुई कि उन्हें कंट्रोल करने के लिए पुलिस को बल का यूज करना पड़ा। हैरानी वाली बात ये है कि पुलिस के एक्शन लेने के बाद भी भीड़ अक्षरा को देखने के लिये परेशान दिखी। बदलापुर महोत्सव में कई मंत्री, बॉलीवुड और भोजपुरी स्टार्स भी शामिल हुए थे।
अक्षरा से पहले खेसारी लाल के साथ भी हो चुका है ये घटना
अक्षरा सिंह से पहले पटना और नवादा में खेसारी लाल यादव के इवेंट में भी ऐसा ही हुआ था। खेसारी लाल के प्रोग्राम में भी बेकाबू भीड़ को काबू में करने के लिये पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था।
घटना के बाद कुछ देर के लिए कार्यक्रम को बंद करना पड़ा। स्थिति काबू में आते ही कार्यक्रम को फिर से चालू किया गया।