आमिर खान की बेटी इरा खान ने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे से सगाई कर ली है। कुछ महीनों पहले ही इरा को नूपुर ने प्रपोज किया था। इस प्रपोजल का वीडियो इरा ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया था। अब दोनों की ऑफिशियल सगाई भी हो गई है। इस सेलिब्रेशन में आमिर खान और उनके पूरे परिवार ने शिरकत की।
आपको बता दें पूरे खान परिवार की तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें इरा को लाल रंग के खूबसूरत गाउन में देखा जा सकता है। वहीं नूपुर शिखरे ब्लैक कलर का टक्सीडो पहने नजर आए। दोनों के चेहरों पर बड़ी-सी स्माइल थी और ग्लो भी था।
इरा के boyfriend ने आमिर खान को भी कर चुके है ट्रेन
आपको बता दें इरा खान और नूपुर शिखरे के रिश्ते की शुरुआत साल 2020 में हुई थी। नूपुर, स्टारकिड के जिम ट्रेनर हुआ करते थे। बताया जाता है कि आमिर खान को भी नूपुर शिखरे ट्रेन कर चुके हैं। लॉकडाउन के समय में इरा और नुपुर के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्हें प्यार हो गया।
इंस्टाग्राम पर इरा और नूपुर ने अपने रिश्ते को उसी समय में ऑफिशियल किया था। सितंबर 2022 में नूपुर ने अपने एक कॉम्पिटिशन के बाद इरा को प्रपोज किया था। इसके बाद अब दोनों ने घरवालों की मौजूदगी में सगाई रचा ली है।
फिल्मी अंदाज में इरा को किया था प्रपोज देखे Video
आपको बता दें नुपुर शिखरे ने इरा को फेमस आयरन मैन इटली शो के दौरान प्रपोज किया था। इस वीडियो में आप देख सकते हैं फिटनेस ट्रेनर नुपुर फिल्मी अंदाज में घुटनों पर बैठकर बॉक्स से रिंग निकालते हैं और इरा को पहनाते हैं।
नुपुर का ये फिल्मी प्रपोजल देख इरा फूले नहीं समाती है और वो तुरंत प्रपोजल को एक्सेप्ट करती हैं फिर नुपुर उन्हें रिंग पहनाते हैं। इस तरीके से नूपुर ने इरा को प्रपोज किया था।
आखिर नुपुर शिखरे कौन हैं?
आपको बता दें वो एक फिटनेस ट्रेनर हैं। नुपूर शिखरे का जन्म 17 अक्टूबर 1985 को पुणे में हुआ था। स्कूलिंग पूरी करने के बाद उन्होंने मुंबई में ग्रेजुएशन किया। वो हिंदू फैमिली से बिलॉन्ग करते हैं। उनकी मां प्रीतम शिखरे एक डांस टीचर हैं।
जानकारी के मुताबिक, नुपूर शिखरे ने सुष्मिता सेन को भी फिटनेस ट्रेनिंग दी है। सुष्मिता अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। बताया जाता है कि सुष्मिता ने 2 साल तक नुपूर से ट्रेनिंग ली थी। आपको शायद ही पता होगा कि नुपुर शिखरे को टेनिस खेलना भी बहुत पसंद है और स्टेट लेवल पर टेनिस खिलाड़ी भी रह चुके हैं।
अपनी पहनावे से इरा हो रही ट्रोल
आपको बता दें इरा और नुपुर की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर इस समय जमकर वायरल हो रही हैं। दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे थे, लेकिन कुछ यूजर्स को इरा का लुक एकदम पसंद नहीं आया और वो उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
दरअसल सगाई के इस खास दिन पर इरा खान रेड ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आ रही थीं, तो नुपुर ने टक्सीडो पहना था। लोगों का कहना है कि सगाई के दिन उन्हें इस ड्रेस को नहीं पहनना चाहिए था और वो इसमें सहज महसूस नहीं कर रही थीं। इरा खान की तस्वीरों पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, वो इस आउटफिट में भयानक लग रही हैं। अरे भाई कम से कम अपनी सगाई पर तो कुछ ढंग का कंफर्टेबल आउटफिट पहन लो! इतना क्या शो ऑफ करना है?, तो वहीं दूसरे ने लिखा, ‘इनके पापा जी नहीं आए थे क्या बेटी की सगाई में?
वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, आज तो कुछ अच्छा पहना लेती पता नहीं शादी पर क्या करेगी, तो दूसरे ने लिखा, अच्छा तो ये आमिर खान की बेटी है, तभी सोचूं ड्रेस कितना संस्कारी है। इसी तरह के कई कमेंट्स कर इरा को यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं।