MS Dhoni दुनिया के सबसे पसंदीदा क्रिकेटरों में से एक हैं और स्टार सिंगर अरिजीत सिंह भी धोनी के फैन हैं। IPL 2023 के उद्घाटन समारोह के दौरान अरिजित सिंह और एमएस धोनी को मुलाकात हुई।
तभी अरिजित सिंह ने कुछ ऐसा किया जिसकी तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में अरिजीत को धोनी के पैर छूते हुए देखा जा सकता है।

दरअसल, अरिजीत ने उद्घाटन समारोह के दौरान अपने हिट गानों से फैंस को रोमांचित कर दिया। जैसे ही परफॉर्मेंस खत्म हुई तभी दोनों टीमों के कप्तानों को बुलाया गया।
पहले चेन्नई के कप्तान धोनी स्टेज पर पहुंचे। जैसे ही वह अरिजीत के पास पहुंचे, अरिजीत ने उनके पैर छू लिए। उनके इस अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया।इसके बाद धोनी ने तुरंत अरिजीत को उठाया और गले लगा लिया।