बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कंगना रनोट की तारीफ की और कहा कि वो एकदम परफेक्ट दुल्हन हैं और कमाल की एक्ट्रेस भी हैं। अर्जुन ने कहा कि वो जानते हैं कि कंगना के लिए कौन काबिल है। साथ ही उन्होंने एक्ट्रेस के लिए सही लड़का ढूंढने का प्लान बनाया है। अर्जुन ने कहा कि कंगना थोड़ा ‘धाकड़’ स्टाइल में बोल देती हैं, पर वो कमाल की इंसान हैं।
अर्जुन ने कहा, “कंगना परफेक्ट ब्राइड हैं, गजब की एक्टर हैं। भगवान से डरती हैं और वो योग बहुत पसंद करती हैं। जितना गंभीर उन्हें बताया जाता है, वो उतनी गंभीर या इंटेंस नहीं हैं। मैं तो ये भी बता दूंगा कि उनके काबिल कौन हैं।”
रजनीश घई के डायरेक्शन में बनी एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘धाकड़’ में कंगना के अलावा अर्जुन रामपाल, दिव्या दत्ता और शाश्वत चटर्जी भी लीड रोल में हैं। फिल्म में कंगना एजेंट अग्नि के किरदार में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 20 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
वहीं अर्जुन रामपाल की बात करें तो वो आखिरी बार सोनू सूद और जैकी श्रॉफ के साथ डायरेक्टर जेपी दत्ता की ‘पलटन’ में नजर आए थे। ‘धाकड़’ के अलावा अर्जुन अब्बास मस्तान की ‘पेंटहाउस’ में भी नजर आएंगे। इनके अलावा उन्होंने वेब सीरीज ‘मनी हाइस्ट’ के हिंदी अडेप्टेशन ‘थ्री मंकीज’ की शूटिंग भी शुरू कर दी है। जिसका डायरेक्शन अब्बास मस्तान ही करने वाले हैं।