आप सभी को मोहब्तें की रूही भल्ला (रुहानिका धवन) तो याद ही होंगी। उन्होंने महज 3 साल की उम्र से काम करना शुरू किया ये कई सीरियल में काम कर चुकी हैं।
सीरियल में नन्ही रूही ने अपनी मासूमियत में सबका दिल जीता था। ये नन्ही कलाकार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसी बीच इन्होंने अपने फैंस के साथ अपनी एक खुशी जाहिर की हैं।
इन्होंने मुंबई में एक करोड़ों का घर खरीदा हैं। अपने नए घर को लेकर रुहानिका काफी खुश हैं। रुहानिका ने सोशल मीडिया पर अपने नए घर की तस्वीरे भी शेयर की हैं।
इस समय वो अपने एक्टिंग करियर से दूर हैं पर सोशल मीडिया के जरीए अपने फैंस के बीच ही रहती हैं। इन्होंने इतनी कम उम्र में इतना बड़ा काम कर दिखाया।
जिसे करने में लोगो को सालो साल लग जाते हैं। इस कामयाबी के बाद रुहानिका फिर चर्चों में हैं।

करियर
जब यह 3 साल की थी तब से ही इन्होंने एक्टिंग की शुरुआत की इन्होंने सबसे पहले 2012 में टीवी शो ‘मिसेज कौशिक की पांच बहुएं’ से अपना एक्टिंग करियर डेब्यू किया।
लेकिन उन्हें पहचान मिली ‘ ये हैं मोहब्ते’ से जहां उन्होंने रूही भल्ला का किरदार निभाया। इस शो में उन्हें खूब पसंद किया गया।
इस सीरियल के लिए रुहानिका ने मोस्ट पॉपुलर चाइल्ड आर्टिस्ट का आईटीए अवॉर्ड भी जीता था।

फिल्मों में भी किया काम
रुहानिका ने ना सिर्फ टीवी शोज में काम किया हैं बल्कि बॉलीवुड कलाकारों के साथ भी काम किया हैं। उन्होंने बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान की ‘जय हो’ में
और सनी देओल की ‘घायल वन अगेन’ में भी काम किया हैं। आजकल वहा टीवी शोज से दूर हैं पर सोशल मीडिया के जरीए अपने फैंस से जुड़ी हुई हैं।
कैसे खरीदा घर

रुहानिका ने बताया की ये सब उनकी मम्मी ने किया हैं। उन्होंने ही पैसों को सेव किया और डबल बनाया।
रुहानिका ने सारा क्रेडिट अपनी मां को दिया। उन्होंने अपनी मां की मदद से ये घर खरीदा हैं। उन्होंने अपने फैंस को बताया की ये तो शुरुआत हैं,
वह बड़े सपने देखती हैं और उसे पूरा करने पे फोकस कर रही।