गुजरात दंगों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित BBC की डॉक्यूमेंट्री पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच भाजपा के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी ने दावा किया है कि BBC ने चीनी कंपनी से पैसा लेकर पीएम मोदी के खिलाफ डॉक्यूमेंट्री बनाई है।
उन्होंने कहा कि BBC भारत के खिलाफ चीन के एजेंडे को आगे बढ़ा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी की छवि खराब करने के लिए चीनी कंपनी हुआवे ने BBC को पैसा दिया है।
वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी ने ट्विटर पर एक मीडिया रिपोर्ट का लिंक साझा करते हुए सवाल उठाया कि BBC इतना भारत विरोधी क्यों है?
क्योंकि BBC को भारत के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाने के लिए पैसे की सख्त जरूरत है और इसके लिए उसे चीनी कंपनी हुआवे से पैसे मिलते हैं।
उन्होंने आगे लिखा कि BBC बिकाऊ है। इससे पहले एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, बीबीसी ने 2021 में बिना जम्मू-कश्मीर के भारत का नक्शा जारी किया था।
बाद में उसने इसके लिए माफी मांगी थी। BBC का भारत के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाने का लंबा इतिहास रहा है।