पानी जीवन के सबसे जरूरी चीज है। शरीर मे तरलता को बनाए रखने के लिए हर दिन पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।
लेकिन क्या सुबह में खाली पेट बिना ब्रश किए पानी पीना सेहत के लिए सही है। एक्सपर्ट डॉक्टर ने इस मामले में सही जानकारी दी है।
जल ही जीवन है। पानी बिना सब सूना है। यह कहावत हम बचपन से सुनते आ रहे हैं।
हमारे शरीर का 60 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा पानी से बना है। पानी के बिना जीवन नहीं है।
शरीर में पानी की पर्य़ाप्त मात्रा होने से शरीर का फंक्शन सही तरीके से होता है। लेकिन पानी कब पीना चाहिए, इसे लेकर अक्सर लोगों के मन में कंफ्यूजन रहता है।
कुछ लोगों का मानना है कि सुबह-सुबह उठते ही बिना ब्रश किए पानी पीने के बहुत फायदे हैं, जबकि कुछ लोगों इसके विपरीत सोचते हैं और उनका मानना होता है कि सुबह बिना ब्रश किए पानी पीने से मुंह की गंदगी अंदर चली जाती है, जिससे नुकसान होता है।
यह सेहत के साथ खिलवाड़ है। आखिर इस बात की हकीकत क्या है।
इस मुद्दे पर कुछ स्टडी कहती है कि खाली पेट पानी पीने से सेहत अच्छी रहती है।
वहीं सोशल मीडिया पर योगा इंस्ट्रक्टर और होम्योपैथी डॉक्टर डॉ नुपुर रोहतगी खाली पेट बिना ब्रश किए पानी पीने को एकदम सही मानती है।

सुबह खाली पेट पानी पीने की सलाह डॉक्टर और घर के बड़े जरूर देते हैं।
क्योंकि ऐसा करने से आपके शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ मल मूत्र के सहारे बाहर आ जाते हैं।
इस रूटीन को फॉलो करने से आपको पेट और स्किन संबंधी बीमारियां नहीं होती हैं।
ऐसा करने से हाजमा दुरुस्त रहता है और त्वचा पर कील-मुंहासे नहीं होते हैं, लेकिन एक चीज को लेकर लोग बहुत कंफ्यूज रहते हैं कि पानी बिना ब्रश किये या करके पीना चाहिए क्या सबसे हेल्दी होता है।
बिना ब्रश पानी पीने के फायदे
इंस्ट्राग्राम पर डॉ नुपुर रोहतगी ने बताया है कि सुबह उठते ही आपको पानी पीना चाहिए।
अगर बिना ब्रश किए आप पानी पीते हैं तो इसके और भी फायदे हैं। डॉ रोहतगी ने इसका कारण बताते हुए लिखा है कि सुबह में खाली पेट पानी पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है।
दरअसल, रात में नींद के दौरान मुंह में हजारो बैक्टीरिया बन जाते हैं। जब आप बिना ब्रश किए पानी पीते हैं तो ये बैक्टीरिया पेट में चले जाते हैं जो वास्तव में इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं।
वहीं ये बैक्टीरिया डाइजेशन को बूस्ट करते हैं और इससे अपच की समस्या नहीं होती है।
इतना ही नहीं खाली पेट बिना ब्रश किए पानी पीने से हाई ब्लड प्रेशर भी कम होने लगता है।
इसलिए आपको रोजाना खाली पेट उठते ही पानी पीने को अपनी आदत में शुमार कर लेनी चाहिए।
• लोगों का मानना है कि सुबह ब्रश करने से पहले पानी पीने से पाचन शक्ति (digestive system) मजबूत होती है। इसके अलावा मुंह में बैक्टीरिया (bacteria) जमा नहीं होंगे।
• वहीं, सुबह खाली पेट बिना ब्रश किए पानी पीने से आपकी प्रतिरोधक क्षमता (immune system) भी अच्छी होती है। जिन्हें बहुत जल्दी सर्दी जुकाम (cold) होता है, उन्हें तो जरूर सुबह में पानी पीना चाहिए।
• बिना ब्रश किए पानी पीने से आपके बाल मजबूत और चमकदार होते हैं और स्किन में भी ग्लो बना रहता है। इसके अलावा पेट संबधी परेशानी जैसे-कब्ज, मुंह में छाले, कच्ची डकार वगैरह नहीं होता है।
• अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर (high blood pressure) और मधुमेह (sugar) की बीमारी है तो आपको सुबह में पानी जरूर पीना चाहिए। इसके अलावा सुबह खाली पेट बिना ब्रश किए पानी पीने से मोटापा भी कम होता है।