कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का 104वां दिन पूरा हो चुका है।तो वहीं पदयात्रा का राजस्थान में 16 दिन पूरा हो चुका है और आज राजस्थान में इसका आखिरी दिन है।इन 16 दिनो में कॉन्ग्रेस ने राजस्थान में कुल 521 किलोमीटर की दूरी तय किया है.
आपको बता दे राजस्थान की आखिरी यात्रा में राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी चल रहे हैं जो करीब आठ माह बाद विदेश से लौटे है।

तो वहीं राहुल गांधी ने जनसभा का अयोजन अलवर के मालाखेड़ा में किया इस दौरान देश व प्रदेश के कई बड़े नेता मंच पर पहुंचे और सभा को संबोधित किया।